- मॉनसून के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें.
- दरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं.
- अदरक की चाय मिनटों में तैयार हो जाती है.
मानसून पूरे जोरों पर है और यही वह समय है जब आपको अपने शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ भोजन का सेवन करना चाहिए है. बारिश का मौसम अपने साथ काफी बीमारियां भी लेकर आता है और ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ावा दें. आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने और बीमारियों को दूर रखने के लिए आप कई तरह के आहार और जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड का कम से कम से करना चाहिए, अगर आप इससे पूरी तरह दूर नहीं रह सकते. बरसात के मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए एक और तरीका है कि हाइड्रेटेड रहें, चीनी और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, क्योंकि ये सीधे आपकी इम्यूनिटी को प्रभावित करते हैं.
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेने के साथ मॉनसून के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है. इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ऐसे खाद्य पदार्थों हैं जिनसे हम थोड़े बहुत परिचित हैं, कुछ ऐसे स्वथ्य पेय और टॉनिक हैं जिन्हें आप आसानी से मानसून के संक्रमण से स्वाभाविक रूप से लड़ने के लिए घर पर बना सकते हैं. ये पेय और टॉनिक फायदेमंद तो है ही और इन्हें बनाना भी काफी आसान है, बहुत ही कम सामग्री के साथ आप इन पेय को कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इन्हें बनाकर आप रखें और बारिश के मौसम में नियमित रूप से इनका सेवन करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस मानसून तला-भुना स्नैक छोड़, ट्राई करें हेल्दी बेक्ड ब्रेड रोल्स
यहां कुछ इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पेय और टॉनिक के बारे में बताया गया हैं जो मानसून के दौरान बीमार पड़ने की संभावना को कम कर सकते हैं:
अदरक की चाय
अदरक मानसून के दौरान अपने आहार में शामिल करने के लिए सबसे अच्छे मसालों में से एक है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. पेट खराब होने की स्थिति में अदरक की चाय सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है और यह लंबे समय तक आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है. अदरक की चाय बनाने के लिए आपको बस एक गहरे तले वाले पैन में तीन कप पानी लेना होगा और उसमें ताजा कटा हुआ अदरक डालना है. पानी को एक उबाल आने दें और फिर उसमें चाय की पत्ती और शहद मिलाएं. चाय में थोड़ा सा नींबू का रस डालें जो इसमें मौजूद विटामिन सी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है! अदरक की चाय मिनटों में तैयार हो जाती है और यह मानसून के लिए एक बढ़िया विकल्प भी है.
हल्दी और काली मिर्च की चाय
हल्दी हर भारतीय घर में मिलने वाला एक जादुई मसाला है, इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. इसमें करक्यूमिन की उपस्थिति होती है. हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के कारण इसका सेवन किया जाता है और यह संक्रमण से बचाव करने में भी मदद कर सकते हैं. बरसात के मौसम हम इस जादुई मसाले का इस्तेमाल हल्दी की चाय के लिए कर सकते हैं. बस अपनी काली चाय में एक छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं. संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए अपनी चाय में काली मिर्च और शहद मिलाएं.
Monsoon Care: इस बरसात में पेट को आराम देने के लिए ट्राई करें खिचड़ी
लहसुन और शहद
शहद के साथ कच्चे लहसुन खाने का आइडिया आपको पसंद न आया हो, लेकिन यह निश्चित रूप से काम करता है. यह टॉनिक बारिश और सर्दी के मौसम में आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. लहसुन और शहद दोनों ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आपको अपने मानसून आहार में शामिल करना चाहिए. हर रोज इस मिश्रण के सेवन से बीमारियों को अधिक प्रभावी रूप से रोका जा सकता है. आपको बस कुछ लहसुन कलियों को छीलने की ज़रूरत है, उन्हें चाकू के सपाट तरफ से कुचल दें और उन्हें कांच के जार में डालें. इसमें कच्चा ऑर्गेनिक शहद डालकर इसे कुछ दिन के लिए छोड़ दें. मानसून के दौरान आप इस जार को रेफ्रिजरेटर रखें और इस टॉनिक का सेवन कर सकते हैं.
दालचीनी और शहद
कब्ज को ठीक करने से लेकर एलर्जी से मुकाबला करने और यहां तक कि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने तक शहद और दालचीनी के कई फायदे हैं. मानसून के दौरान दालचीनी और शहद के मिश्रण से बनें इस टॉनिक का सेवन काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह संक्रमण को रोक सकता है और आपको बीमार पड़ने से बचा सकता है. अगर सुबह सबसे पहले इसका सेवन कर रहे हैं तो यह नैचुरल तरीके से शरीर का डीटॉक्सिफिकेशन करने में भी मदद करता है. इस इम्युनिटी बूस्ट करने वाले टॉनिक को बनाने के लिए, दालचीनी में थोड़ा पानी मिलाएं और इसमें एक चम्मच कच्चा ऑर्गेनिक शहद मिलाएं. गुनगुने पानी में दालचीनी की स्टिक डालकर इसे तैयार करें.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
#MonsoonSession: स्वाद और सेहत को बढ़ाएंगी ये 6 सब्जियां...
इस मानसून तला-भुना छोड़, खाएं ये 10 हेल्दी स्नैक्स
खाने से जुड़ी इन 9 आदतों को अपनाकर मानसून में खुद को रखें स्वस्थ...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं