विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2015

घर में ही इन ताज़ी ड्रिंक्स के साथ बिताएं अपना समर वेकेशन

गर्मी के इस सीज़न में आने वाले फल जैसे तरबूज़ और खीरे के रस में आप दालचीनी, अदरक और चक्रीफूल का तड़का डाल सकते हैं.

घर में ही इन ताज़ी ड्रिंक्स के साथ बिताएं अपना समर वेकेशन
नई दिल्ली:

मौसम चाहे कोई भी क्यों न हो, पार्टी करने वाले मौका हाथ से कभी नहीं जाने देते। वहीं गर्मियों की पार्टी हो, तो हर किसी को थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ ठंडा पीने के लिए चाहिए। इस सीज़न में आने वाले फल जैसे तरबूज़ और खीरे के रस में आप दालचीनी, अदरक और चक्रीफूल का तड़का डाल सकते हैं, जो आपकी ड्रिंक को काफी मज़ेदार बना देगा। वहीं, शाम को गर्मियों की थकान मिटानी हो, तो आप संतरे के रस में थोड़ा अनानास और अदरक के रस समेत काला नमक डाल सकते हैं। इसी तरह सभी की पसंदीदा आइस-टी में गुड़हल की पत्ती डालकर एक नई खुशबूदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।

सारा खेल है स्वाद का :

अनानास और इलायची दोनों को मिलाकर कई अच्छी ड्रिंक बनाई जा सकती हैं। फलों के राजा कहे जाने वाले आम में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर एक स्वादिष्ट ड्रिंक का मज़ा लूटा जा सकता है। साथ ही गाढ़े आम के रस के साथ पुदीने की पत्ती, अंगूर का रस, काला नमक और कुटी हुई बर्फ को मिलाकर एक अच्छी और आसान ड्रिंक बनाई जा सकती है। इसके अलावा नींबू के टुकड़े, शहद और चेरी को ब्लेंड करके थोड़ा-सा अदरक का रस मिलाएं। ऊपर से आप इसमें सोडा, चक्रीफूल, दालचीनी और तुलसी के स्वाद को मिलाकर भी एक मज़ेदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।

 

 

ताजा लेख-

क्यों जीभ पर रखते ही पल भर में पिघल जाती है चॉकलेट?

Diwali 2018: दीपावली तिथि, लक्ष्मी पूजन मुहूर्त, पूजन विधि, लक्ष्मी आरती और स्पेशल फूड

Ashwagandha Side Effects: इन 8 लोगों को नहीं खाना चाहिए अश्वगंधा, अश्वगंधा के नुकसान

8 नए होटल खोलेगी इंडियन होटल्स कंपनी, पांच साल में इनती वृद्धि पर नजर

आंतों के कैंसर का खतरा कम करती हैं गोभी और ब्रोकली

रोज सुबह भूखे रह जाते हैं चीन के एक-तिहाई लोग, क्या है इसकी वजह...

Weight Loss: इन 3 असरदार Diet Tips से वजन कम होगा, गायब हो जाएगा बैली फैट...

इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्‍स‌‌‌‌‌‌...

Arhar Dal For Health: अरहर दाल के फायदे, जानें कैसे झटपट बनाएं रेस्तरां स्टाइल दाल फ्राई

Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे

 

 

 
वैसे तो आजकल बाज़ार में सभी कुछ मौजूद है, फिर भी इन ड्रिंक्स को घर पर बनाने का अपना ही मज़ा है। आइए आपको बताते हैं कुछ पांच तरह की ड्रिंक जिन्हें आप चुटकियों में बना सकते हैं।

1. इंडियन समर (मैंगो कॉकटेल)
शेफ : जेसन मेंडोन्सा
बनाने में लगने वाला समय : 10 मिनट
सामग्री :
वोडका : 60 मि. ली.
फ्रेश मैंगो : 60 ग्राम
मिंट की पत्ती : छह-आठ
अदरक : एक इंच बड़ी फली
खट्टा-मीठा सिरप : 20 मि. ली.
नींबू का रस : 15 मि. ली.
मिंट : एक (गार्निशिंग के लिए)
विधि : सबसे पहले वोडका, आम, मिंट की पत्ती, अदरक, नींबू का रस, खट्टा-मीठा सिरप और बर्फ को एक साथ पीस लें। अच्छी तरह पीस लेने के बाद इसे मार्गरीटा ग्लास में डालकर ऊपर से मिंट रखकर सर्व करें।


2. जिन फिज़ : 5 स्टार
शेफ : नीरू गुप्ता
बनाने में लगने वाला समय : 10 मिनट
सामग्री :

जिन : 50 मि. ली.
नींबू का रस : 25 मि. ली.
चाशनी : 12.5 मि. ली.
सोडा वॉटर
विधि : बर्फ में नींबू का रस, चाशनी और जिन मिला लें। इसके बाद इसे छानते हुए ग्लास में डालें। ऊपर से सोडा वॉटर और बर्फ डालकर सर्व करें।

 

 

 

बिना चीरे या काटे दूर होगा किडनी स्टोन, गुर्दा पथरी को दूर करेंगी ये 5 चीजें...

क्या सचमुच Curd Rice खाने से ही आप बन सकते हैं खुशम‍िजाज! यहां है जवाब...

फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...

Dates Benefits: हड्डियां होंगी मजबूत, त्वचा बनेगी खूबसूरत और उतरेगा हैंगओवर... खजूर के 10 फायदे

 





3. अनानास द पन्ना : 3 स्टार
शेफ : शेफ राजदीप कपूर
दो लोगों के लिए बनाने में लगने वाला समय : 15 मिनट
सामग्रीः

अनानास : चार
काली मिर्च पाउडर : आधा चम्मच
जीरा : आधा चम्मच (भुना और कुटा हुआ)
काला नमक : आधा चम्मच
नींबू का रस : एक चम्मच
चीनी : ¼ कप
मिंट की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)
विधि : अनान्नास को पहले भून लें और अच्छी तरह पका लें। छिलकर उसे चार भागों में काट लें। फिर उनका जूस निकालें। सभी सामग्री को इसमें मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें। आखिर में जीरा पाउडर और मिंट की पत्तियों का इस्तेमाल कर सर्व करें।

4. मस्क मेलन मिल्कशेक : 5 स्टार
शेफ : नीरू गुप्ता
दो लोगों के लिए बनाने में लगने वाला समय : 20 मिनट
सामग्री :
खरबूजा : एक कप (कटा हुआ)
दूध : एक कप
क्रीम : ¼ कप (वैकल्पिक)
वनीला एसेंस : आधा छोटा चम्मच
बर्फ : आधा कप (कुटी हुई)
वनीला आइसक्रीम : एक स्कूप
विधि : वनीला आइसक्रीम को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। मिक्सचर को ग्लास में डालें। उसके ऊपर एक स्कूप वनीला आइसक्रीम डालकर सर्व करें।

 

 

डायबिटीज टिप्स और नुस्खों के लिए ये भी पढ़ें - More Diabetes Tips and Remedy

Diabetes: ये तीन चीजें करेंगी ब्लड शुगर लेवल को कम, यहां है आयुर्वेदिक नुस्खे...

Eggs For Diabetes: क्‍या डायबिटीज रोगी खा सकते हैं अंडे? यहां है जवाब

 


5. वर्जिन पंच : 5 स्टार
शेफ : मंजू माल्ही
चार लोगों के लिए बनाने में लगने वाला समय : 20 मिनट
सामग्री :

आधे नींबू का रस
संतरे का जूस : 500 मि. ली
आम का जूस : 500 मि.ली
सेब का जूस : 500 मि.ली
लेमोनेड : 400 मि.ली
काली मिर्च पाउडर : एक चुटकी (वैकल्पिक)
सूखा संतरा : 250 ग्राम
विधि : वर्जिन पंच बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर उसमें बर्फ डाल लें और सर्व करें।

 

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.
 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मौसमी फल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com