What is Coconut Sugar and is it healthy? चीनी के बहुत अधिक सेवन से मोटापा, लीवर और डायबिटीज जैसी समस्यायों का जोखिम बढ़ जाता है. ऐसे में रिफाइंड शुगर (Refined Sugar) की जगह कोकोनट शुगर (Coconut Sugar) का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोकोनट शुगर को कोकोनट पाम शुगर (Coconut Palm Sugar) भी कहा जाता है. यह नेचुरल शुगर है जिसका बॉडी पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता. रिफाइंड शुगर को रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल कर गन्ने के रस (Cane Juice) से बनाया जाता है जबकि कोकोनट शुगर अनरिफाइंड होती है और इसमें फैट (Fat) की मात्रा भी बेहद कम होती है. यहां हम आपको कोकोनट शुगर कैसे बनती है और क्या ये साधारण चीनी (sugar) के मुकाबले सेहत के लिए बेहतर विकल्प है इस बारे में बता रहे हैं.
कैसे बनती है कोकोनट शुगर? | What is Coconut Sugar? (How Coconut Sugar is Made)
यह कोकोनट पाम सैप से बनी नेचुरल शुगर है. कोकोनट पाम सैप कोकोनट प्लांट का शुगरी सर्कुलेटिंग फ्लूइड है. दो स्टेप की प्रोसेस में कोकोनट शुगर बनाई जाती है. एंड प्रोडक्ट भूरा और दानेदार होता है. इसका रंग रॉ शुगर के समान होता है, लेकिन कण का आकार आमतौर पर छोटा होता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Heat Stroke Tips: हीट स्ट्रोक से बचाने ही नहीं शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मददगार है ये घरेलू उपाय

Is coconut sugar healthy? साधारण चीनी के मुकाबले कोकोनट शुगर को बेहतर माना जाता है. Photo Credit: iStock
1. कोकोनट पाम के फूल पर एक कट बनाया जाता है और तरल रस को कंटेनरों में इकट्ठा किया जाता है.
2. रस को तब तक गर्म किया जाता है जब तक कि अधिकांश पानी वाष्पित न हो जाए.
Divyanka Tripathi: क्या है कीटो डाइट जिसका लुत्फ उठाती नजर आईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी
साधारण चीनी के मुकाबले कितनी बेहतर? | Is coconut sugar healthier than brown sugar?
सामान्य चीनी में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है. इससे कोई पोषण नहीं होता. कोकोनट शुगर में आयरन, जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम होता है. इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फैटी एसिड्स और फाइबर भी होते हैं. यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है यानी इसे बनाने में किसी भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता. इसमें 16 तरह के अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं. ये क्षतिग्रस्त मांसपेशियों, और ऊतकों को रिपेयर करने का काम करता है. कोकोनट शुगर में कुछ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल में रखते हैं और एक अच्छा कार्डियोवस्कुलर सिस्टम बनाए रखते हैं.
इन्हीं सब खासियतों के कारण साधारण चीनी के मुकाबले कोकोनट शुगर को बेहतर माना जाता है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं