Hanuman Jayanti 2023: भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी की जयंती 6 अप्रैल, 2023 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के उपलक्ष्य में भक्तगण इस दिन व्रत करते हैं विधि-विधान से पूजन करते हैं. मंदिरों को इस दिन विशेष रूप से सजाया जाता है इसके साथ ही कई जगहों पर भंडारे आयोजित होते हैं. इस दिन का खास महत्व होता है और भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. आइए जानते हैं इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2023 Puja Shubh Muhurat) और पूजा विधि (Puja Vidhi) साथ ही बाबा को लगाए जाने वाले विशेष प्रसाद ( Bhog) की खास रेसिपी.
Gud Ka Halwa: घर पर कैसे बनाएं टेस्टी और विंटर स्पेशल पंजाबी स्टाइल गुड़ का हलवा- Recipe Inside
हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti Shubh Muhurat)
आपको बता दें कि इस बार हनुमान जयंती पर पूजन के 6 मुहूर्त बन रहे हैं, इन समयों पर तीनों पहर में इन शुभ मुहूर्त में आप पूजन कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1- सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
2- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट तक
3- दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
4- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक से 03 बजकर 32 मिनट तक
5- शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक
6- शाम 06 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक
हनुमान पूजा मंत्र (Hanuman Jayanti Pooja Mantra)
ॐ आंजनेयाय विद्मिहे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो: हनुमान: प्रचोदयात
ॐ रामदूताय विद्मिहे कपिराजाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात
हनुमान पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)
हनुमानजी के पूजन के लिए जो सामग्री चाहिए होती है वो इस प्रकार है. पूजा के लिए आपको चाहिए लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत्, पान का बीड़ा, मोतीचूर के लड्डू, लाल लंगोट और तुलसी दल. पूजन में ये सभी चीजें हनुमान जी पर अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. फिर हनुमानजी की आरती करें. भगवान को भोग के रूप में बेसन के लड्डू, हलवा औऱ केला चढ़ाएं.
Weight Loss Food: अब हलवा खाने से घटेगा वजन, जानें कैसे? डाइटिशियन ने शेयर की ये हेल्दी रेसिपी
हनुमान जी भोग (Hanuman Jayanti Bhog)
हनुमान जी को बेसन के लड्डडू बहुत पसंद हैं. इसलिए इस दिन इनको खासतौर से बेसन के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है. वैसे तो ये लड्डू आपको बाजारों में भी आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इनको घर पर बनाना भी बेहद आसान है. बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको बेसन को घी में डालकर भूंन लेना हैं फिर उसमें शक्कर, मेवे और इलायची मिलानी है. फिर हाथों से गोल बनाकर स्टोर कर लें. आपके बेसन के लड्डू बनकर तैयार हैं. बेसन के लड्डू की पूरी रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
बेसन के लड्डू रेसिपी वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं