विज्ञापन

UP ODOC Cuisine List: मथुरा का पेड़ा, काशी का पान... यूपी की धार्मिक नगरी के स्वाद को मिली नई पहचान

UP ODOC Cuisine List : यूपी की धार्मिक नगरी मथुरा, अयोध्या और काशी के कई मशहूर व्यंजनों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ में जगह मिली है. मथुरा का पेड़ा, अयोध्या की चंद्रकला और काशी के बनारसी पान जैसे आइटम्स अब सरकार की खास लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं.

UP ODOC Cuisine List: मथुरा का पेड़ा, काशी का पान... यूपी की धार्मिक नगरी के स्वाद को मिली नई पहचान
‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ लिस्ट में कई राज्यों के खानों को मिली खास पहचान.

UP ODOC Cuisine List: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी सिर्फ मंदिरों, घाटों और आस्था के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास स्वादों के लिए भी जानी जाती हैं. मथुरा जाएं तो पेड़ा और माखन मिश्री की मिठास हर दुकान पर दिखती है, काशी पहुंचते ही बनारसी पान और ठंडाई का स्वाद लोगों को अपनी तरफ खींच लेता है, जबकि अयोध्या में चंद्रकला और बालूशाही श्रद्धालुओं के बीच काफी पसंद की जाती हैं. बता दें कि यूपी सरकार ने भी इन पारंपरिक स्वादों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' यानी ODOC लिस्ट में शामिल कर उन्हें नई पहचान देने की कोशिश की है. सरकार का कहना है कि इससे लोकल फूड को देश ही नहीं, विदेशों तक प्रमोट करने में मदद मिलेगी.

क्या है वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन स्कीम? (What is One District One Cuisine Scheme?)

इस कॉन्सेप्ट पर काम जनवरी 2026 में शुरू किया गया था. इसे ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' यानी ODOP मॉडल से इंस्पायर्ड बताया गया है. इसका मकसद हर जिले की एक खास डिश या फूड आइटम को पहचान देना है, ताकि लोकल फूड बिजनेस को बढ़ावा मिल सके और पारंपरिक स्वादों को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा सके.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में कचौरी-जलेबी पर भारी पड़ा समोसा! जानिए क्यों बना शहर की ऑफिशियल सिग्नेचर डिश

मथुरा की शान यहां का पेड़ा (Which Famous Foods of Mathura Made the List?)

मथुरा का नाम आते ही सबसे पहले पेड़ा याद आता है. यहां का पेड़ा देशभर में मशहूर है और श्रद्धालु इसे प्रसाद के तौर पर भी खरीदते हैं. इसके अलावा माखन मिश्री भी मथुरा की खास पहचान मानी जाती है. यूपी सरकार की ODOC लिस्ट में मथुरा के लिए पेड़ा और माखन मिश्री को शामिल किया गया है.

अयोध्या की बालूशाही को मिली नई पहचान? (Which Foods Represent Ayodhya?)

राम नगरी अयोध्या में मिठाइयों की अपनी अलग पहचान है. यहां की चंद्रकला और बालूशाही काफी फेमस मानी जाती हैं. ODOC लिस्ट में अयोध्या के लिए चंद्रकला, बालूशाही और दही को जगह मिली है. धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान इन चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है.

बनारसी पान और ठंडाई है काशी के स्वाद की पहचान (Which Foods of Kashi Were Included?)

वाराणसी यानी काशी का स्ट्रीट फूड देशभर में मशहूर है. बनारसी पान यहां की पहचान माना जाता है. इसके अलावा ठंडाई और लस्सी भी यहां आने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. सरकार की ODOC लिस्ट में वाराणसी के लिए ठंडाई, तिरंगा बर्फी, लस्सी और बनारसी पान को शामिल किया गया है. सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद लोकल फूड आइटम्स को नई पहचान देना और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना है. इसके जरिए पारंपरिक डिशेज की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और प्रमोशन पर भी फोकस किया जाएगा ताकि यूपी के अलग-अलग शहरों के स्वाद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com