Paneer Kaise Banaye
How To Make Paneer At Home: चाहे स्नैक्स बनाने हो या डिनर पनीर हर जगह काम आता है, लेकिन कई बार बाहर से लाया हुआ पनीर सख्त निकल जाता है, जिसके कारण खाने में वो मजा नहीं आता. ऐसे में घर पर ताजा, नरम और मलाईदार पनीर बनाना सबसे अच्छा विकल्प है. घर पर बना पनीर न सिर्फ ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बल्कि साफ–सुथरा और पूरी तरह केमिकल–फ्री भी होता है. आइए जानते हैं घर पर पनीर बनाने की पूरी विधि क्या है?

घर पर पनीर कैसे बनाएं?
सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 से 3 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 1 कटोरी ठंडा पानी
- मलमल का कपड़ा
घर पर नरम पनीर बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें.
- जब दूध ऊपर आने लगे, आंच धीमी कर दें.
- अगर आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे 2 से 3 चम्मच पानी में मिलाकर थोड़ा पतला कर लें. इससे पनीर फटते समय ज्यादा मुलायम बनेगा.
- आंच धीमी रखें और दूध में धीरे–धीरे नींबू पानी डालते जाएं.
- हर बार डालने के बाद दूध को हल्का सा चलाएं.
- ध्यान रखें, दूध को ज्यादा नहीं चलाना है, नहीं तो पनीर दानेदार हो सकता है.
- जैसे ही दूध फटेगा, पानी और पनीर अलग हो जाएंगे.
- जब दूध पूरी तरह फट जाए, गैस बंद करें और तुरंत 1 कटोरी ठंडा पानी डालें. ऐसा करने से पनीर के दाने सॉफ्ट बनते हैं और पकना बंद हो जाता है.
- अब एक बर्तन में मलमल का कपड़ा बिछाएं और फटा हुआ दूध डालें.
- पानी निकलने दें और फिट कपड़े को हल्के से बहते ठंडे पानी के नीचे धो लें ताकि नींबू का स्वाद निकल जाए.
- कपड़े में पनीर बांधें और ऊपर से हल्का दबाव डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दें.
- फिर इसे किसी भारी चीज जैसे थाली, बेलन या पानी भरी बोतल से 20 से 30 मिनट दबाकर रखें.
- जितना हल्का दबाव होगा उतना सॉफ्ट पनीर बनेगा.
इसे भी पढ़ें: खरबूजा मीठा है कैसे पहचानें? खरीदने से पहले करना होगा ये काम बिना काटे चल जाएगा पता!
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Paneer Kaise Banaye Ghar Par, How To Make Paneer At Home, Soft Paneer Recipe, Homemade Paneer Maker