Raisins Benefits At Night IN Hindi: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. कुछ लोग किशमिश को सुबह खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रात के समय. सुबह के समय ज्यादातर लोग भीगी किशमिश का सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रात के समय किशमिश का सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि इसमें (Raisins Health Benefits) आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.
रात में किशमिश खाने के फायदे- (Raat Mein Kismish Khane Ke Fayde)
1. पेट के लिए-
अगर आपको पेट संबंधी समस्याएं हैं जैसे पाचन, कब्ज तो आप रात को सोने से पहले किशमिश का सेवन करें. क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद कर सकता है.\
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- प्रकृति का अनमोल उपहार महुआ औषधीय गुणों की खान भी, जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन

2. हड्डियों के लिए-
किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है. रोजाना रात के समय किशमिश के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
3. वजन बढ़ाने-
अगर आपका दुबला-पतला शरीर है और आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो रात को दूध के साथ किशमिश का सेवन करें. इससे वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
4. आयरन-
किशमिश को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप रात के समय किशमिश का सेवन कर सकते हैं. महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि खासकर भारतीय महिलाओं में एनीमिया की समस्या काफी देखी जाती है.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं