विज्ञापन

मटर पराठे की स्टफिंग बाहर निकलती है? आटा गूंथने से लेकर बेलने तक अपनाएं ये ट्रिक्स

How to Prepare pea Stuffing: सर्दियों में मटर के पराठे बनाते समय अक्सर स्टफिंग बाहर निकलने या आटा फटने की समस्या होती है. मटर की नमी नियंत्रित रखने, आटा नरम गूंथने और सही तरीके से स्टफिंग भरने से पराठे स्वादिष्ट और परफेक्ट बन सकते हैं.

मटर पराठे की स्टफिंग बाहर निकलती है? आटा गूंथने से लेकर बेलने तक अपनाएं ये ट्रिक्स
मटर की स्टफिंग में न रहने दें ज्यादा नमी
ndtv

सर्दियों में गरमागरम मटर के पराठे मिल जाएं तो नाश्ते का मजा दोगुना हो जाता है. हरी मटर की स्टफिंग, ऊपर से मक्खन और साथ में चाय या दही, भला इसे कौन पसंद नहीं करेगा. लेकिन कई बार पराठे बनाते समय स्टफिंग बाहर निकलने लगती है. आटा फट जाता है या पराठा बेलते समय ठीक से फैलता नहीं है. इसकी वजह मटर में ज्यादा नमी, स्टफिंग का गर्म होना या आटा सही तरीके से न गूंथना हो सकता है. कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट मटर के पराठे बना सकते हैं.

मटर की स्टफिंग में न रहने दें ज्यादा नमी

फूड एक्सपर्ट के अनुसार, मटर के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलकर धो लें. पैन में तेल और जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब इसमें मटर, नमक और काली मिर्च डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. मटर को बहुत ज्यादा गलाने से बचें, क्योंकि इससे स्टफिंग में नमी बढ़ सकती है. मटर हल्के नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें.

स्टफिंग को दरदरा पीसना है जरूरी

बता दें कि मटर ठंडी होने के बाद इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि मटर का पेस्ट न बनाएं. बहुत बारीक या गीली स्टफिंग परााठे में भरते समय बाहर निकल सकती है. अगर स्टफिंग ज्यादा गीली लग रही है तो उसे कुछ देर खुला रखकर अतििरिक्त नमी कम होने दें.

पराठे के लिए आटा नरम गूंथें

पराठे के लिए आटे में थोड़ा नमक डालकर पानी की मदद से नरम गूंथ लें. आटा बहुत सख्त होगा तो पराठा बेलते समय किनारों से फट सकता है. गूंथने के बाद इसे करीीब 10 मिनट ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए और बेलने में आासानी रहे.

ये भी पढ़ें- जवे कैसे तोड़ते हैं? जवे कैसे बनाएं, यहां जानिए सेवइयां तोड़ने का आसान तरीका

लिफाफे की तरह भरें मटर की स्टफिंग

साथ ही, आटे की लोई लेकर हल्का बेलें. बीच में मटर की स्टफिंग रखें और किनारों को चारों तरफ से उठाकर लिफाफे की तरह बंद कर दें. स्टफिंग बाहर न निकले, इसके लिए कििनारों को अच्छी तरह चिपकाएं. अब सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से परााठा बेलें. बहुत ज्यादा दबाव डालने से आटा फट सकता है. 

मध्यम आंच पर सेंकें पराठे

इसके अलावा, तवे को गर्म करें और पराठा डालकर दोनों तरफ से हल्का सेंक लें. फिर तेल या घी लगाकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. इसे हरी चटनी, दही या मक्खन के साथ गरमागरम परोसें.

ये भी पढ़ें- शाही दम आलू कैसे बनाएं? कश्मीरी दम आलू बनाने का सही आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parathas, Parathas For Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com