Gas and Bloating: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि उनको अपनी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए समय नहीं मिल पाता है. जिसमें ब्लोटिंग की समस्या सबसे आम है, जिस वजह से पेट में हर वक्त भारीपन महसूस होता है. पेट में गैस बनती है और मरोड़ भी उठती है. कई बार बार ब्लोटिंग की समस्या इतनी हो जाती है कि खाना खाने से भी डर लगने लगता है. अगर आपको भी ब्लोटिंग की समस्या की समस्या होती है तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. बता दें कि कुछ फूड आइटम्स होते हैं जो ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं. इसलिए ऐसे फूड आइटम्स को आपको अपनी डाइट से हटा सकते हैं.
ब्लोटिंग की समस्या में भूल से भी न खाएं ये चीजें (What increases gas and bloating?)
- कच्ची सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इनका सेवन पेट में गैस बनने का कारण भी बन सकता है. क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है.
- बींस का सेवन भी ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है. बता दें कि बींस में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें ओलिगोसैकेराइड यानी कि शुगर होती है. जो गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकता है.
- अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या है तो आपको केल, ब्रोकली और पत्तागोभी जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए. यह सब्जियां क्रूसिफेरस हैं. इसमें रेफिनोज एक चीनी होती है जो गैस का मुख्य कारण बन सकता है.
- प्याज में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं. प्याज की तरह लहसुन में फ्रुक्टोन होते हैं और यह भी ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बढ़ा वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल कर लें मूंगफली, तेजी से पिघलेगी चर्बी मिलेगा परफेक्ट फिगर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लोटिंग से कैसे छुटकारा पाएं
- खाना खाने के 30 मिनट बाद अजवाइन, सौंफ और जीरे के पाउडर को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.
- सोडियम का सेवन सीमित मात्रा में करें, और खाना अच्छे से चबाकर खाएं.
- शरीर को हाइड्रेट रखे जिससे पेट में जमा गंदगी साफ हो जाए और पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं