What To Eat With Ghee: आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग कई अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं. जिनमें कुछ घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद और आसान हैं. आयुर्वेद में घी को एक सुपरफूड कहा गया है. इसके कई औषधीय गुण हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और कई बीमारियों से राहत दिलाते हैं. अगर आप रात को सोने से पहले आधा चम्मच घी में कुछ खास चीजें मिलाकर खाते हैं, तो यह न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि कई गंभीर समस्याओं से भी राहत दिला सकता है. इस लेख में हम बता रहे हैं कि इन चीजों का सेवन कैसे और किन बीमारियों से राहत दिला सकता है.
घी का सेवन करने के फायदे
घी सिर्फ एक किचन सामग्री नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना है. इसमें विटामिन ए, ई और के के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. घी का सेवन न केवल पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि यह मस्तिष्क को शांत करता है और नींद में सुधार करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए वरदान हैं ये 3 चीजें, आयुर्वेद भी मानता है इनका लोहा
अद्भुत फायदों के लिए रात को घी के साथ मिलाकर ये चीजें
1. घी के साथ शहद
शहद और घी का मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने का बेहतरीन तरीका है. यह मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और एनर्जी प्रदान करता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. पाचन को बेहतर करता है. वजन घटाने में मदद करता है (जब सीमित मात्रा में लिया जाए). सोने से पहले आधा चम्मच घी में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें.
2. घी के साथ हल्दी
घी और हल्दी का मिश्रण आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है. शरीर में सूजन को कम करता है. जोड़ों के दर्द में राहत देता है. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. आधा चम्मच घी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे सोने से पहले खाएं.
यह भी पढ़ें: पान के पत्ते के साथ ये 3 चीजें चबाने से जो होगा आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते
3. घी के साथ त्रिफला पाउडर
त्रिफला पाउडर आयुर्वेद में एक शक्तिशाली डिटॉक्सिफायर माना जाता है. जब इसे घी के साथ लिया जाता है, तो यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है. लगातार बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है. त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है. आधा चम्मच घी में एक चौथाई चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाएं और रात में सोने से पहले खाएं.
घी के सेवन से जुड़ी सावधानियां
मात्रा का ध्यान रखें: ज्यादा घी का सेवन वजन बढ़ा सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाएं.
हार्ट डिजीज वाले ध्यान दें: अगर आपको कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्या है, तो घी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
शुद्ध घी चुनें: केवल देशी गाय के शुद्ध घी का उपयोग करें.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं