- आमतौर पर बेसन के बैटर से ढोकला बनाया जाता है.
- पॉपुलैरिटी के चलते अब आपको इसमें बहुत सारी वैराइटी देखने को मिलती हैं.
- ढोकला बनाने में सुपर इजी है.
अक्सर जब हम ऑइली और हैवी फूड आइट्स खाने के बाद हम कुछ कम्फर्टिंग विकल्पों की तलाश करते हैं. ऐसे समय में इडली और ढोकला ऐसे व्यंजन हैं जिन्हें लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं. हालांकि, ये दोनों व्यंजन ही अलग-अलग राज्यों से आते हैं और दोनों का अपना एक अलग फैन बेस है. मगर आज हम बात करेंगे लोकप्रिय गुजराती स्नैक ढोकला की, जो बनाने में सुपर इजी है और खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी, वो भी इसलिए क्योंकि इसे भाप में पकाया जाता है. ढोकला ज्यादातर लोग सुबह के समय ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते है क्योंकि यह पेट के लिए लाइट होता है और काफी देर तक आपके पेट को भरा रखने में भी मदद करता है.

अपने वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए ट्राई करें चिली इडली की यह मजेदार रेसिपी
आमतौर पर बेसन के बैटर से ढोकला बनाया जाता है, जिसे भाप में पकाने के बाद कढ़ीपत्ते, राई, हरी मिर्च का एक तड़का तैयार करके इस पर डालकर इसे तैयार करते हैं. लेकिन ढोकले की पॉपुलैरिटी के चलते अब आपको इसमें बहुत सारी वैराइटी देखने को मिलती हैं. उदाहरण के लिए- चावल ढोकला, रागी ढोकला, रवा ढोकला, चना दाल और यहां तक कि चिली चीज़ ढोकला भी इस लिस्ट में शामिल है. अगर आप उनमें जो ढोकला खाने के शौकीन हैं पर घर पर इसे बनाने का रिस्क लेने से डरते हैं तो अब टेंशन न लें. आज हम आपके साथ कुछ आसान टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिनके साथ आप मिनटों में एक स्वादिष्ट और परफेक्ट खमन ढोकला बना सकते हैं. आगे पढ़ते रहिए!
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खमन ढोकला बनाने के लिए इन टिप्स को ध्यान रखें.
1. ढोकला बनाते वक्त जिस बात का हमें ध्यान रखना है, वह यह है कि बैटर में गांठे नहीं होनी चाहिए.
2. बैटर में लम्पस यानि गांठे न पड़े इसके लिए बैटर बनाने से पहले बेसन को हमेशा छान लें.
3. बैटर को हमेशा एक ही डायरेक्शन में ही फेंटें. दोनों तरफ घुमाने से बैटर सही तरह से फूलेगा नहीं.
4. हल्दी का इस्तेमाल संभलकर करें, ज्यादा हल्दी डालने से ढोकले में लाल रंग के स्पॉट आ सकते हैं.
5. बैटर को ज्यादा पतला न बनाएं. बैटर की स्थिरता सही और स्मूद होनी चाहिए. बैटर अगर पतला होगा तो ढोकला ऊपर से फटा हुआ सा बनेगा.
एक बाउल में बेसन, सिट्रिक एसीड, नमक, शुगर और हल्दी मिलाएं. पानी डालते हुए पेस्ट को स्मूथ बना लें. मिश्रण का पेस्ट हल्का गाढ़ा रखें. एक ग्लास में बेकिंग सोडा और पानी डालें और इसे ढोकला मिक्सचर पर डाल दें. स्टीम वाले बर्तनों पर चिकनाई लगा लें और उस पर मिक्सचर डालें. 15-20 मिनट तक स्टीम देकर पकाएं. एक पैन में तेल, सरसों, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च डालकर चटका लें और इस तड़के को बने हुए ढोकले पर डाल लें. पीस में काट कर सर्व करें.
ढोकला बनाने के लिए पूरी रेसिपी यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं