Pistachios Benefits In Hindi: पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. इसे कई तरह की रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है. पिस्ता को गुणों का भंडार कहा जाता है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. पिस्ता को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप कमजोर आंखों की समस्या से पेरशान हैं तो डाइट में पिस्ता को शामिल कर सकते हैं. आप डाइट में कई तरह से पिस्ता को शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पिस्ता खाने से होने वाले लाभ.
पिस्ता खाने के फायदे- (Pista Khane Ke Fayde)
1. हार्ट-
हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है पिस्ता का सेवन. पिस्ता में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ये भी पढ़ें- मानसून में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बिगड़ सकती है सेहत

2. मोटापा-
पिस्ता में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा होने का ऐहसास करता है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
3. आंखों-
पिस्ता में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. आंखों को हेल्दी रखने के लिए पिस्ता का सेवन कर सकते हैं.
4. पाचन-
पिस्ता में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार है. कब्ज की समस्या से बचाने में भी मददगार है पिस्ता. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप पिस्ता को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
5. ब्लड शुगर-
पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है पिस्ते का सेवन.
Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका है HPV Vaccine, जानिए किसे और कब लेना चाहिए HPV वैक्सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं