गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने से लू लगने का खतरा बना रहता है. इससे बचने के लिए सौंफ का शरबत काफी कारगर साबित हो सकता है. सौंफ की प्रकृति ठंडी मानी जाती है और यह शरीर को और भी कई फायदे प्रदान करता है. सौंफ का शरबत पीने से आपके शरीर की गर्मी शांत हो सकती है, पानी की कमी दूर हो सकती है और ऊर्जा मिल सकती है. तो आज हम आपको यहां सौंफ के शरबत के फायदे बता रहे हैं.
1. शरीर की गर्मी कम होगी-
सौंफ में फाइबर और कैल्शियम से लेकर कई अन्य पोषक तत्व होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं. आप अपनी गर्मियों की डाइट में सौंफ को शामिल कर सकते हैं. अगर आप गर्मियों में रोजाना एक गिलास सौंफ का शरबत पीते है तो इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी गर्मी भी कम हो सकती है.
2. डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद-
सौंफ का शरबत पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है. एक गिलास सौंफ का शरबत पीने से डाइजेशन प्रोसेस बेहतर होती है. यह कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सौंफ का शरबत पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है. Photo Credit: iStock
3. संक्रमण और वायरस दूर रहते हैं-
सौंफ में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो किसी भी सामान्य संक्रमण और वायरस को दूर रखते हैं. सौंफ में पोटैशियम भी मौजूद होता है जो शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है. सौंफ का शरबत शरीर की हृदय गति को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है.
4. रक्त शुद्ध में मदद करता है-
सौंफ का शरबत हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. इस प्रकार यह रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है. ऐसे में अपने आहार में उन खाद्य पदार्थों को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है जो आपके रक्त को शुद्ध करने में मदद कर सकते हैं.
5. त्वचा के लिए फायदेमंद-
सौंफ के शरबत से शरीर को जिंक, कैल्शियम और सेलेनियम जैसे मिनरल मिलते हैं. ये मिनरल हार्मोन को संतुलित करने और ऑक्सीजन संतुलन में मदद करते हैं. सौंफ का शरबत त्वचा पर ठंडा प्रभाव डालता है, जिससे त्वचा हेल्दी और चमकदार बन सकती है.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं