Traditional sweets made on Diwali: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. पहले नवरात्रि, दशहरा और इसके बाद आएगी दिवाली. दिवाली का त्योहार पांच दिनों का उत्सव होता है. धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक इस उत्सव को मनाया जाता है. कार्तिक अमावस्या को हर साल दिवाली मनाई जाती है और लक्ष्मी पूजा होती है. इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली पर श्रीगणेश और लक्ष्मी मां की पूजा के साथ ही दिये जलाए जाते हैं. ये त्यौहार कुछ मिठाइयों के बिना भी अधूरा है. आइए जानते हैं कि दिवाली पर कौन सी ट्रेडिशनल मिठाई बनाई जाती है.
दिवाली पर बनाई जाती हैं ये पारंपरिक मिठाईयां (Traditional sweets made on Diwali)
1. जलेबी-
गाढ़े चीनी की चाशनी में भीगी जलेबी का अनूठा स्वाद एक ऐसी चीज है जिसे दिवाली पर बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता है. इसे मैदे के घोल के साथ बनाया जाता है और फिर तेल में इसे आकार देकर तला जाता है और आखिरी में चाशनी में भिगो कर सर्व करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन समस्याओं में औषधि से कम नहीं हैं, ये हरी पत्तियां, जानें किसे करना चाहिए इनका सेवन

2. गुजिया-
देश के बहुत से क्षेत्रों में गुजिया के बिना दिवाली की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. मेदे को गूंथ कर इसमें मावा, सूजी या ड्राई फ्रूट्स डाल कर तैयार किया जाता है. अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. कुछ लोग इसमें चीनी भर कर बनाते हैं तो कुछ इसे बना कर चीनी की चाशनी में डुबो देते हैं.
3. गुलाब जामुन-
दिवाली में अगर गुलाब जामुन न हो तो इसका मजा पूरा नहीं होता. घर आए मेहमानों को रस से भरी इस मिठाई को खिलाकर ही तो उनका स्वागत किया जाता है. खोया और चीनी के साथ इस मिठाई को तैयार किया जाता है.
4. काजू कतली-
दिवाली पर अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं, जो सेहतमंद भी हो, तो इस त्यौहार के दौरान काजू कतली ट्राई करें. काजू का पेस्ट बना कर घी और चीनी के साथ इसे तैयार किया जाता है. इसे बनाकर आप मां लक्ष्मी को भोग भी लगा सकते हैं. आप दिवाली पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को काजू कतली के पैकेट भी गिफ्ट कर सकते हैं.
5. श्रीखंड-
श्रीखंड भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय मीठे व्यंजनों में से एक है और इसे दही, चीनी, दूध और सूखे मेवों से बनाया जाता है. दिवाली पर ये देसी मिठाई जरूर बनाई जाती है. खासकर राजस्थान में इसे दिवाली पर बनाना कंपलसरी है.
6. आटा हलवा-
यह सबसे जल्दी बनने वाली मिठाई है जिसे कोई भी त्यौहार में बना सकता है. इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको बस कुछ सामग्री चाहिए जैसे कि गेहूं का आटा, सूखे मेवे, घी और पाउडर चीनी. यूपी और बिहार में दिवाली और दशहरा जैसे त्योहार पर इन्हें जरूर बनाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं