क्रिसमस का त्योहार आने वाला है और अभी से लोग केक्स और दूसरी मिठाइयां बनाने का प्लान बना रहे हैं. क्रिसमस पर खास तौर से तरह-तरह के फ्लेवर वाले केक बनाएं और खिलाएं जाते हैं. लेकिन केक के साथ ही घर आए मेहमानों के लिए कुछ स्वीट्स भी बनाएं जाते हैं. इस क्रिसमस पर आप कुछ देसी और कुछ विदेशी मिठाइयां बना सकते हैं और अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं.
यहां है क्रिसमस स्पेशल स्वीट्स- Here Are The Christmas Special Sweets:
1. क्रिसमस ट्रफल्स
चॉकलेट, क्रीम और बटर को मिलाकर क्रिसमस ट्रफल्स तैयार किए जाते हैं. इन ट्रफल्स को फ्रिज में एक एयर टाइट कंटेनर में आप तीन दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. ये चॉकलेट ट्रफल्स खाने में बेहद टेस्टी लगते हैं.
Christmas 2022: क्या प्रेगनेंट महिलाएं क्रिसमस पर खा सकती हैं रम केक? यहां है जवाब

2. क्रिसमस कुकीज
मैदा, बटर और चीनी से स्पेशल क्रिसमस कुकीज तैयार की जाती हैं. इसे ओवेन में आसानी से बनाया जा सकता है, आप इनके ऊपर ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है. बच्चों से लेकर बड़े ये सभी को पसंद आता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3. गुलाब जामुन
क्रिसमस पर आप देसी मिठाइयों से भी अपने मेहमानों का स्वागत कर सकते हैं. गुलाब जामुन बनाने के लिए पहले मावे या खोए की बॉल्स बनाकर उन्हें डीप फ्राई कर लें और फिर चीनी की चाशनी में फ्राई किए हुए गुलाब जामुन को डुबोकर छोड़ दें.
Indian Cooking Tips: लेफ्टओवर चाशनी का फिर से कैसे करें इस्तेमाल, बनाएं ये 6 मजेदार डिजर्ट
4. रस मलाई
रस मलाई सभी को पसंद आती है, चाहे ओकेजन जो भी हो. इसे तैयार करने के लिए पहले दूध को फाड़ कर छेना तैयार कर लें और फिर इसे मनचाहा शेप देकर चाशनी में डाल कर पका लें. अब एक पतीले में दूध को पकाकर गाढ़ा करें, उसमें इलायची पाउडर, केसर और चीनी डालकर पकाएं. अब इस दूध में रस मलाई को डुबा दें, ऊपर से कटे हुए पिस्ता से सजाएं और सर्व करें.
5. बेसन के लड्डू
बेसन को घी में डालकर भून लें. इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिलाएं और फिर लड्डू बांध लें. ऊपर से कटा हुआ पिस्ता डालकर सजाएं. बेसन के लड्डू दिवाली हो या क्रिसमस हर त्योहार के लिए परफेक्ट हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं