Snacks that are good for cholesterol: हेल्दी (Healthy) और लॉन्ग लाइफ के लिए हार्ट (Heart) का हेल्दी रहना जरूरी है. जबकि हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है कि हम अपने लाइफस्टाइल और डाइट को अच्छा रखें और जहां तक हो सकें, अनहेल्दी फूड्स को खान पान से दूर रखें. यही नहीं, अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोक कर रखें, तो भी अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं उन देसी स्नैक्स के बारे में, जिन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) नहीं बढ़ता और ये स्वाद में भी काफी अच्छे होते हैं.
देसी स्नैक्स जिन्हें खाने से नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (snacks that are good for cholesterol)
भूना चना
भूना चना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है जो हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
मूंग दाल चीला
मूंग दाल में भी भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है. इसमें कई ऐसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के काम आ सकता है. मूंग दाल कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करने में मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें: प्लांट्स बेस्ड एग से लेकर बेंटो केक तक, साल 2023 में ये 7 फूड्स हैं मोस्ट ट्रेंडिंग, देख लीजिए लिस्ट
स्प्राउट चाट
अगर आप चना, मूंग को अंकुरित करने के बाद सलाद के रूप में इस्तेमाल करें तो यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को ठीक करने के काम आ सकता है. आप इसकी स्वादिष्ट चाट बनाकर भी खा सकते हैं.
भूना मखाना
मखाना में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करने में मदद कर सकता है. आप इसे मसालों के साथ भूनकर खा सकते हैं.
मल्टीग्रेन खाखरा
हालांकि खाखरा डीप फ्राई होता है लेकिन अगर आप मल्टी ग्रेन खाखरा को डाइट में शामिल करें तो यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इसमें सैचुरेटेड फैट कम होता है और इसलिए इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं