विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2022

Cashew Vs Pistachio: काजू और पिस्ता में सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, यहां जानें...

Cashew And Pistachio: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद माने जाते हैं ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन कौन से ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है इस बात को लेकर अक्सर हम कंफ्यूज हो जाते हैं.

Cashew Vs Pistachio: काजू और पिस्ता में सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, यहां जानें...
Cashew Vs Pistachio: काजू और पिस्ता दो ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जिन्हें स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है.
  • काजू के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.
  • पिस्ता से वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.
  • काजू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.

Cashew And Pistachio Benefits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद माने जाते हैं ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन कौन से ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है इस बात को लेकर अक्सर हम कंफ्यूज हो जाते हैं. असल में ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. और आज हम आपको दो ऐसे ही ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन हर कोई करना पसंद करता है. काजू और पिस्ता दो ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जिन्हें स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. अगर आपको भी ये ड्राई फ्रूट्स हैं पसंद तो जानें किसमें क्या पाया जाता है और कैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं काजू और पिस्ता खाने से मिलने वाले फायदे.

पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व- Nutrients Of Pistachio:

पिस्ता में प्रोटीन, हेल्दी फैट, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी6, थायमिन, कॉपर और मैंगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. 

Ghewar Recipe: इस त्योहारी सीजन ट्राई करना चाहते हैं राजस्थानी स्वीट, तो यहां जानें आसान घेवर रेसिपी

काजू के पोषक तत्व- Nutrients Of Cashew:

काजू में कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, आयरन, सेलेनियम और थायमिन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं.  

Hypertension And Water: हाइपरटेंशन को करना है कंट्रोल तो रोजाना पीएं इतने गिलास पानी...

kaju

काजू और पिस्ता खाने के फायदे- Kaju- Pista Khane Ke Fayde:

  • काजू की तुलना में पिस्ता में फाइबर अधिक पाया जाता है. तो अगर आप पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो पिस्ता आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. 
  • काजू और पिस्ता दोनों ही पोषण से भरपूर हैं ये दोनों हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं.
  • अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो काजू की जगह पिस्ता का सेवन ज्यादा बेहतर हो सकता है.
  • काजू और पिस्ता दोनों में ही प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन आप प्रोटीन के लिए ही इनका सेवन कर रहे हैं, तो आपके लिए पिस्ता बेहतर हो सकता है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cashew And Pistachio, Cashew And Pistachio Benefits, Cashew And Pistachio Benefits In Hindi, Cashew Vs Pistachio, Kaju Ke Fayde, Pista Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com