Buttermilk For Hair: बालों का झड़ना, सफेद होना और डैंड्रफ जैसी परेशानियां कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर ठीक कर सकती हैं. वहीं केमिकल्स का इस्तेमाल बालों को और डैमेज कर सकता है. आप अपने किचन में मौजूद एक देसी चीज का इस्तेमाल करके इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं. छाछ कई लोग इसे मट्ठे के नाम से भी जानते हैं यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. आपको अपने बालों को छाछ से धोना है और इसके फायदे आपको खुद नजर आ जाएंगे. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका.
लहसुन की चटनी से लेकर गार्लिक डिप तक आपके खाने में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं ये 7 लहसुनी आइटम
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों के लिए छाछ के फायदे | Benefits of Buttermilk For Hair
छाछ में पोषक तत्व (Nutrients in Buttermilk)
छाछ के पोषक तत्व आपकी सेहत और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें लैक्टिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन डी, ए, बी-12, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ उनको शाइनी, लंबे और स्कैल्प को पोषण देने में भी मदद कर सकते हैं.
बालों पर छाछ का इस्तेमाल कैसे करें?
इसके साथ कुछ चीजों को जोड़कर आप इसे और फायदेमंद बना सकते हैं. छाछ में अंडा, करी पत्ता और केले को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस पैक को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर तकरीबन 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को सादे पानी से धुल लें. आप चाहें तो माइल्ड और कम केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
अब ये क्या है, दूध को तलकर बनाया 'Deep-Fried Milk', वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने कहा-ये क्या बना डाला
छाछ से बाल धोने के फायदे | Benefits of washing hair with buttermilk
बटरमिल्क का इस्तेमाल बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकता है.
छाछ डैंड्रफ को कम करने में मददगार साबित हो सकती है.
बालों को शाइनी बनाने में मदद कर सकती है.
सफेद बालों को ब्लैक करने में काफी कारगर घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है.
Sweet Potato Cutlet Recipe | शकरकंद से बनाएं टेस्टी कटलेट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं