दूध से बनी खीर, आइसक्रीम, पनीर से लेकर अनगिनत व्यंजन आपने चखी होगी लेकिन अब दूध से बनी ऐसी डिश सामने आई है जो आपके होश उड़ा सकती है. इंस्टाग्राम पर दूध की एक डिश तेजी से वायरल हो रही है. वह है ‘डीप फ्राइड मिल्क.' इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में ‘डीप फ्राइड मिल्क' बनाने की रेसिपी शेयर की गई है. इस वीडियो पर लोगों की काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं आई हैं लेकिन कुछ लोगों को इसमें कुछ पारंपरिक व्यंजन तैयार करने के तरीकों से समानताएं भी नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
@channelfoods अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो का कैप्शन है –फाइनली लॉन्च माई रेसिपी. वीडियो में सबसे पहले एक पैन में दूध डालते हुए दिखाया गया है. फिर दूध में थोड़ी मात्रा में कॉर्न स्टार्च जैसी चीज मिलाया गया. गाढ़े दूध को पाइपिंग बैग की मदद से एक बर्तन डाला जाता है और सेट होने के लिए छोड़ दिया गया.
दूध के इस सॉलिड मिक्सचर को लंबे-लंबे टुकड़ों में काटकर आटे, अंडे और ब्रेड क्रंब्स में लपेटा जाता है और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई किया गया है.
हालांकि यह काई नई डिश नहीं है, डीप फ्राई मिल्क चीन में एक पारंपरिक व्यंजन है. स्पेन में इस तरह की डिश लेचे फ्रिटा काफी फेमस है.
इस वीडियो को अब तक तीन मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. बहुत सारे लोगों ने इसे पसंद नहीं किया और इसे एक और विचित्र डिश बताया है.
वहीं कुछ कमेंट्स में इसे चीज़ के समान बताया गया है. एक यूजर ने कहा- "इसने मुझे बहुत ज्यादा असहज कर दिया,' एक अन्य यूजर ने कहा- "यह एक मीठा स्नैक है, यह एशियाई और स्पेनिश डिश जेलो जैसी लग रही है. दूध में चीनी है और इसे कॉर्नस्टार्च से गाढ़ा किया गया है. हालांकि कुछ लोगों को इसकी बनावट पसंद नहीं आएगी.'
ओह हो! खत्म हो गई है हींग? तो उसकी जगह सब्जी या दाल में डालें ये पांच चीजें
Oral Cancer (Hindi): Diagnosis, Treatment, Prevention | Expert Explains Mouth Cancer | मुंह के कैंसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं