विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2021

Fennel Tea Benefits: रोजाना एक कप सौंफ की चाय पीने के अद्भुत फायदे

Benefits Of Fennel Tea: भारतीय किचन में मौजूद सौंफ को आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है.

Fennel Tea Benefits: रोजाना एक कप सौंफ की चाय पीने के अद्भुत फायदे
Fennel Tea Benefits: सौंफ सिर्फ स्वाद और सगुंध ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.
  • सौंफ को कई व्यंजनों में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.
  • सौंफ की चाय शरीर में फैट को जमने नहीं देती.
  • सौंफ के बीज एंटीऑक्सिडेंट का एक शक्तिशाली सोर्स है.

Benefits Of Fennel Tea:  भारतीय किचन में मौजूद सौंफ (Fennel Seeds) को आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. सौंफ को कई व्यंजनों में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. मुख्य रूप से अचार बनाने में. लेकिन सौंफ सिर्फ स्वाद और सुगंध ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं. सौंफ की चाय को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जात है. सौंफ की चाय (Benefits Of Fennel Tea) पीने से मोटापे को कम किया जा सकता है. रोजाना सुबह एक कप सौंफ की चाय पीने से पेट गैस और पाचन की समस्या को दूर किया जा सकता है. तो चलिए हम आपको सौंफ की चाय पीने के फायदे बताते हैं. 

सौंफ की चाय पीने के फायदेः  (Saunf Ki Chai Peene Ke Fayde)

1. पाचनः

सौंफ की चाय का रोजाना सेवन करने से पाचन की समस्या को कम किया जा सकता है. सौंफ में पाए जाने वाले तत्व पाचन शक्ति को बढ़ाने, पेट गैस और अपच को दूर करने में मददगार हो सकती है.

4jmh1d78

सौंफ की चाय का रोजाना सेवन करने से पाचन की समस्या को कम किया जा सकता है. Photo Credit: iStock

2. ब्लड प्रेशरः

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपके लिए सौंफ की चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है. सौंफ की चाय के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. 

3. मोटापाः

मोटापा कम करने के लिए रोज सुबह एक कप सौंफ की चाय का सेवन करें. सौंफ की चाय शरीर में फैट को जमने नहीं देती. सौंफ में फाइबर के गुण मौजूद है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

4. सूजनः

सौंफ की चाय का सेवन कर शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं. सौंफ के बीज एंटीऑक्सिडेंट का एक शक्तिशाली सोर्स है जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Coping And Hoping | COVID-19 and Mental Health: Psychiatrist Dr. Samir Parikh से खास बातचीत

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits Of Carrot In Winter: सर्दियों में गाजर खाने के जबरदस्त फायदे
Hing Water For Health: हींग का पानी पीने के हैरान करने वाले फायदे
Adrak Achar: इन चार चीजों से घर पर झटपट बनाएं अदरक का अचार
Saffron For Skin: मुंहासे, डार्क सर्कल और सूजन को दूर करने में मददगार है केसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fennel Tea, Fennel Tea Benefits, Fennel Tea For Constipation, Fennel Tea For Blood Suger, Fennel Tea For Better Sleep, Fennel Tea For Health, Fennel Tea For Information, Fennel Tea For Periods Pain, Fennel Tea Health Benefits, Fennel Seeds Tea, Saunf Ki Chai, Saunf Ki Chai Peene Ke Fayde, Saunf Benefits, Saunf For Weight Loss, Benefits Of Fennel Tea, Benefits Of Fennel Tea Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com