- भिंडी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है
- भिंडी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं
- डायबिटीज रोगियों के लिए भिंडी काफी फायदेमंद मानी जाती है
Health Benefits Of Bhindi: भिंडी उन सब्जियों में से एक है जो बेहद पसंद की जाती है. भिंडी को लेडी फिंगर भी कहा जाता है. भिंडी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि भिंडी को स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. भिंडी में कई औषधीय गुण भी होते हैं. भिंडी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. जो वजन को घटाने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. भिंडी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है. इतना ही नहीं भिंडी में विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा पाए जाते हैं. भिंडी आंखों की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है. भिंडी को सिर्फ सब्जी के रूप में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि भिंडी को चूर्ण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. भिंडी में एंटी-अल्सर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफेटिग गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. तो चलिए आज हम आपको भिंडी से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
भिंडी खाने के स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Eating Bhindi)
1. इम्यूनिटीः
भिंडी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. इसके अलावा भिंडी में विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के गुण पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Foods For Migraine: सिर दर्द की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें, ये पांच शानदार फूड्स!

भिंडी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है.
2. कोलेस्ट्रॉलः
भिंडी में मौजूद पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है. जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. भिंडी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं.
3. वजन घटानेः
मोटापे से पीडित लोगों के लिए भी भिंडी का सेवन करना लाभदायक माना जाता है. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं. उनके लिए भिंडी काफी फायदेमंद हो सकती है. भिंडी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन घटाने में मददगार हो सकती है.
4. कैंसरः
भिंडी में एंटी-कैंसर तत्व पाए जाते हैं. जो एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री-रेडिकल्स के असर से कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं. भिंडी के सेवन से कैंसर के खतरे को दूर रखने में मदद मिल सकती है.
5. डायबिटीजः
डायबिटीज रोगियों के लिए भिंडी काफी फायदेमंद मानी जाती है. भिंडी में डाइट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, और एंटी-डायबटिक गुण भी पाए जाते हैं. जो ब्लड-शुगर को कंट्रोल करने का काम कर सकते हैं.
6. पाचनः
भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उनको भिंडी का सेवन करना चाहिए. भिंडी के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Onion For Long Hair: बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं प्याज के ये चार आसान तरीके!
Chicken Recipes: सर्दी में आपको स्वाद को और बेहतर बनाएंगी यह 9 चिकन रेसिपीज
Foods For Joint Pain: जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें, ये चार बेहतरीन चीजें.
Weight Loss: वजन कम करना है तो डाइट में शामिल करें, ये 5 बेहतरीन फूड्स!
Benefits Of Pistachios: डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है पिस्ता, जानें ये जबरदस्त लाभ!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं