What should not eat in rainy season? हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. डॉक्टर से लेकर घर के बड़े तक हरी सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इन सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें बरसात के मौसम में न खाने की सलाह दी जाती है. अगर आप इन सब्जियों को बरसात के मौसम में खाते हैं, तो आप बीमार पड़ सकते हैं. दरअसल इस मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े लगे होते हैं, जो हमें नजर नहीं आते और संक्रमण का कारण बन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या नहीं खाना चाहिए.
बरसात के मौसम में न खाएं ये सब्जियां- Do Not Eat These Vegetables In Rainy Season:
1. पालक-
बरसात के मौसम में पालक खाने से बचना चाहिए. क्योंकि पालक के पत्ते में कीड़े हो सकते हैं, जो मानसून में संक्रमण की वजह बन सकते हैं. इससे हम बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए अगर खाना ही है तो आप आप उसे अच्छे से साफ कर उबाल कर खाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Heart को हेल्दी रखने के लिए इन 8 चीजों को डाइट में करें शामिल Cholesterol रहेगा कंट्रोल

2. बैंगन-
बरसात के मौसम में बैंगन न खाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि इस मौसम में बैंगन में कीड़े लग जाते हैं, जो शरीर के लिए घातक हो सकते हैं. इसलिए इस मौसम में बैंगन से परहेज करना चाहिए.
Diabetes Patient के लिए रामबाण हो सकते हैं ये हर्ब, Blood Sugar Level रहेगा कंट्रोल में...
3. अरबी-
अरबी को बरसात के मौसम में कम खाने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि इसे खाने से पेट में भारीपन महसूस होता है. और इससे पाचन में असर पड़ सकता है.
4. पत्ता गोभी-
पत्ता गोभी को कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि इस सब्जी का बरसात के मौसम में सेवन कम करना चाहिए. क्योंकि इसके पत्तों में भी बैक्टीरिया होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
Weight Loss: डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड Extra Kilos घटाने में मिलेगी मदद
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं