Side Effect Of Jamun: बरसात के मौसम में आने वाले बैंगनी और काले रंग के रसदार जामुन न केवल स्वाद बल्कि, सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. हममें से ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं कुछ लोग तो नमक डालकर बड़े स्वाद से खाना पसंद करते हैं. लेकिन इसके फायदे के अलावा इसके कुछ नुकसान भी हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. असल में कई लोगों को खाने की चीजों को कई दूसरी चीजों के साथ पेयर करना पसंद होता है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर जामुन (Java Plum) के साथ खाया जाए तो ये शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं किन चीजों के साथ जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए.
इन चीजों के साथ न करें जामुन का सेवन- Do Not Eat Jamun With These Foods:
1. अचार-
अगर आपने जामुन खाया है तो भूलकर भी इसके साथ अचार का सेवन न करें. इससे पेट खराब और पाचन संबंधी परेशानी उठानी पड़ सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. पानी-
कुछ लोगों को कुछ भी खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है. जामुन खाने के बाद अगर आपने तुरंत पानी पी लिया तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे एसिडिटी, अपच जैसी समस्या हो सकती है.
3. डेयरी प्रोडक्ट-
दूध को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. मगर अगर आपने जामुन खाया है तो दूध से दूर रहें. अगर जामुन और दूध का साथ में सेवन कर लिया तो इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
4. खाली पेट-
कुछ चीजों को खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है जिससे पाचन और एसिडिटी से छुटकारा मिल सके, तो वहीं कुछ चीजों को खाली पेट बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. जामुन को खाली पेट खाने से बचें, वरना पेट में जलन और पेट गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
कैसे बनाएं लौकी का हलवा | Lauki Halwa Recipe | Dudhi Halwa
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं