How To Eat Figs For Wight Gain: अंजीर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है. अंजीर (Anjeer Health Benefits) को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. दुनिया भर में अंजीर की कई प्रजाती पाई जाती हैं. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है. अंजीर में पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आपका शरीर दुबला-पतला है और आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो अंजीर आपकी मदद कर सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं वजन को बढ़ाने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन.
वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं अंजीर- (Vajan Ko Badhane Ke Liye Kaise Khaye Anjeer)
1. अंजीर दूध- (Anjeer Milk)
वजन को तेजी से बढ़ाने के लिए आप अंजीर और दूध का सेवन कर सकते हैं. दूध को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें मौजूद गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. आप रात में अंजीर को दूध में उबाल लें और अगले दिन इस दूध का सेवन करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- बाहर का चटर-पटर खाकर पेट हो गया है खराब, तो इन चीजों का करें सेवन झट से मिलेगा आराम

2. अंजीर का हलवा- (Anjeer Halwa)
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप अंजीर का हलवा बना सकते हैं. अंजीर के हलवा स्वाद और सेहत से भरपूर है. इसमें घी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल काफी अच्छे से किया जाता है, जो आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
3. अंजीर लड्डू- (Anjeer Laddu)
सर्दियों के मौसम में लड्डू खाना हम सभी पसंद करते हैं. अगर आप ड्राई फ्रूट्स लड्डू खाना पसंद करते हैं, तो आप अंजीर के लड्डू का सेवन कर सकते हैं. इन लड्डूओं को आप एक गिलास दूध के साथ भी लें सकते हैं.
किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं