सर्दियों का मौसम खूब वैरायटी वाले खाने पीने का मौसम माना जाता है. जब सब्जियों की ढेरों वैरायटी मिलती हैं और फलों की गिनती भी खत्म नहीं होती. मुश्किल बस ये होती है कि जो खाए वो ठीक से डाइजेस्ट हो जाए. सर्दियों में अक्सर ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं हो पाती. जिसका नतीजा डाइजेशन पर पड़ता है. इसलिए सर्दियों में कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. ताकि इस मौसम में आप जितना चाव से अपनी पसंदीदा चीजें खाएं उन्हें उतनी ही आसानी से हजम भी कर पाएं. बस ये ध्यान रखें कि सर्दियों के मौसम में सभी फल सुबह या दिन तक खा लें. देर शाम के बाद सर्दियों में फल न खाने की सलाह ही दी जाती है.
ठंड में पेट और पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए रोज खाएं ये फल
1. सेब: पेट की सेहत बनाए रखने के लिए सेब अच्छा फल है. इसे छिलके सहित खाएं, तो इसके फाइबर डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है. ये तत्व कब्ज और डायरिया दोनों समस्याओं में राहत दिलाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अमरूद: अमरूद जब भी खाएं तो इसके बीजों का अनदेखा न करें. इसके बीज पेट साफ करने में कारगर भूमिका निभाते हैं. इस फल में फाइबर भरपूर होते हैं. अकेला अमरूद शरीर में बारह प्रतिशत फाइबर की कमी को पूरा कर देता है.
जानें क्या है इलायची के 10 बेहतरीन फायदे
3. केला: केला ऐसा फल है जो पेट से जुड़ी हर समस्या में राहत देता है. केले के फाइबर में पेट को कई तकलीफों से राहत देने की ताकत है. कब्ज की समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर की सलाह से दवाओं के अलावा अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करें. इसके एंटी एसिड इफेक्ट से पेट की दूसरी तकलीफें भी कम होती हैं. जिसमें पेट में अल्सर या बैक्टीरियल ग्रोथ शामिल है.
टीकाकरण करा चुके लोग भी रखें इन लक्षणों पर नजर, हो सकते हैं Omicron के Symptoms
4. एवोकाडो: ये ऐसा फल है जिसमें मिठास कम होती है. जिसके चलते शुगर पेशेंट भी एवोकाडो खा सकते हैं. ये भी फाइबर से भरपूर है. एवोकाडो को खाने के बहुत से तरीके हैं. इसे चाहें तो यूं ही फल की तरह खाएं. कई लोग इसका स्प्रेड या डिप बनाकर भी खाना पसंद करते हैं. हर तरीके से ये पेट के लिए फायदेमंद है.
5. बेर: बेर का कमाल ये है कि ये कई अलग अलग स्वाद में उपलब्ध होता है. ये डाइजेशन को बेहतर बनाने के अलावा खाने में दिलचस्पी भी बढ़ाता है. दरअसल बेर में विटामिन सी भी होता है जिसकी वजह से डाइजेशन बेहतर होता है, भूख खुलती है. भूख खुलने से खाने से जुड़ा अनमनापन दूर होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं