विज्ञापन

मगही पान से लेकर शाही लीची तक, ये हैं बिहार के 5 GI टैग वाले खास फूड्स

बिहार का स्वाद सिर्फ खाने तक सीमित नहीं, बल्कि परंपरा और पहचान से जुड़ा है. मगही पान से लेकर शाही लीची तक, ये 5 GI टैग वाले फूड्स अपने खास स्वाद और मिट्टी की खुशबू के लिए देश‑विदेश में मशहूर हैं.

मगही पान से लेकर शाही लीची तक, ये हैं बिहार के 5 GI टैग वाले खास फूड्स
बिहार के GI Tags
NDTV

बिहार सिर्फ अपने त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खाने के लिए भी खूब मशहूर है. यहां की हर डिश का स्वाद अलग होता है, जो लोगों को एक बार खाने के बाद याद रहता है. खास बात ये है कि बिहार के कुछ पारंपरिक फूड्स जैसे लिट्टी-चोखा, भागलपुरी सिल्क से जुड़े मखाना, कतरनी चावल और शाही लीची जैसे प्रोडक्ट्स को GI टैग भी मिल चुका है.

GI टैग मिलने का मतलब है कि ये चीजें अपने खास स्वाद, गुणवत्ता और इसी इलाके से जुड़ी पहचान के लिए जानी जाती हैं. यही वजह है कि ये फूड आइटम अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहे, बल्कि देश-विदेश में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. आइए जानते हैं बिहार के ऐसे 5 मशहूर फूड्स के बारे में, जिनकी खासियत ने इन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई है.

बिहार के 5 GI टैग वाले फूड्स

मगही पान

बिहार का मगही पान अपनी पतली, मुलायम और चमकदार पत्तियों के लिए जाना जाता है, इसे साल 2018 में GI टैग मिला था. इसकी खेती मुख्य रूप से गया, नवादा, औरंगाबाद और नालंदा जिलों में होती है.

जर्दालू आम

भागलपुर का जर्दालू आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है, इतना ही नहीं, इसका गूदा बेहद मुलायम होता है और स्वाद अन्य आमों से अलग माना जाता है. इसकी खेती मुख्य रूप से भागलपुर और आसपास के इलाकों में होती है. इसकी बढ़ती लोकप्रियता और विशेष गुणवत्ता को देखते हुए इसे साल 2018 में GI टैग दिया गया.

कतरनी चावल

बिहार के फेमस कतरनी चावल को साल 2018 में GI टैग मिला था. यह चावल अपनी प्राकृतिक खुशबू, बेहतरीन स्वाद और मुलायम बनावट के लिए खास पहचान रखता है. पकते ही इसकी महक पूरे घर में फैल जाती है, जो इसे अन्य चावलों से अलग बनाती है. इसी खासियत के कारण कतरनी चावल न सिर्फ बिहार में, बल्कि देश‑विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है.

शाही लीची

बिहार के मुजफ्फरपुर की मशहूर शाही लीची को साल 2018 में GI टैग मिला था, इसे यह टैग इसकी मिठास, मनमोहक खुशबू और रसदार गूदे की वजह से दिया गया. अपने अनोखे स्वाद के कारण यह देशभर में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास पहचान बना चुकी है.

मर्चा चावल

बिहार के मर्चा चावल को साल 2023 में GI टैग मिला था, इसे यह टैग इसकी खास खुशबू, अलग आकार और बेहतरीन स्वाद की वजह से दिया गया. इस चावल के दाने काली मिर्च जैसे दिखते हैं और पकने के बाद इसकी अनोखी महक इसे दूसरे चावलों से अलग बनाती है.

इसे भी पढ़ें: गर्म कॉफी से मिलती है ठंडक? न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने बताया सच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GI Tag, Bihar Famous Food, Jardalu Aam History, Shahi Litchi, Marcha Rice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com