विज्ञापन

क्यों हर महिला को अपनी डाइट में इन 3 हर्ब को शामिल करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें...

Ayurvedic Herbs for Women: महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हो जाती हैं. इस आर्टिकल में जानें महिलाओं को क्यों करना चाहिए इन 3 हर्ब का सेवन.

क्यों हर महिला को अपनी डाइट में इन 3 हर्ब को शामिल करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें...
Women Wellness: महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं.

Ayurvedic Diet For Women: महिलाएं अक्सर दोहरी जिम्मेदारी उठाती हैं. ऑफिस का काम हो या घर की देखभाल, इन सबके बीच वो अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. इसका नतीजा यह होता है कि कम उम्र में ही थकान, हार्मोनल इम्बैलेंस (Hormonal Imbalance), तनाव और नींद न आने जैसी समस्याएं उन्हें परेशान करने लगती हैं. ​अगर आप भी अक्सर चिड़चिड़ापन, थकान या पीरियड्स की गड़बड़ी से जूझ रही हैं, तो आयुर्वेद में इसका बहुत ही सरल और असरदार समाधान छिपा है. फेमस हेल्थ कोच डिंपल जांगडा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे हर्ब (Ayurvedic Herbs) के बारे में बताया है, जो हर महिला की डाइट का हिस्सा होनी चाहिए. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो हर्ब.

Latest and Breaking News on NDTV

​सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं इन 3 हर्ब का जरूर करें सेवन-

​1. अश्वगंधा (Ashwagandha)- 

​अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह महिलाओं के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है.

  • ​तनाव- यह एक 'एडैप्टोजेन' है, जो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल) के लेवल को कम करता है. अगर आप छोटी-छोटी बातों पर ट्रिगर हो जाती हैं या घबराहट महसूस करती हैं, तो अश्वगंधा आपके नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद कर सकता है. 
  • ​थायराइड- यह थायराइड और एड्रिनल ग्लैंड्स के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे शरीर की ताकत और ओजस बढ़ती है.

कैसे करें ​इस्तेमाल- आप बाजार में मिलने वाला अश्वगंधा च्यवनप्राश जैसा जैम खा सकती हैं या फिर इसे पानी में उबालकर हर्बल चाय के रूप में ले सकती हैं.

​2. शतावरी- (Shatavari) 

​शतावरी को आयुर्वेद में महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त माना गया है. इसका नाम ही बताता है कि यह सौ रोगों को दूर करने की क्षमता रखती है.

  • ​हार्मोनल बैलेंस- पीसीओएस (PCOS), इनफर्टिलिटी या अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं में शतावरी कमाल का असर दिखाती है. यह शरीर में एस्ट्रोजन की कमी को पूरा करती है.
  • किस उम्र में- चाहे आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हों, या मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के दौर से गुजर रही हों, शतावरी हर स्टेज पर हार्मोन को बैलेंस रखती है. नई माताओं में यह दूध बढ़ाने (Lactation) में भी मदद करती है.

कैसे करें ​इस्तेमाल- शतावरी का चूर्ण दूध के साथ लिया जा सकता है या इसकी चाय बनाकर दिन में एक बार पीना बहुत फायदेमंद होता है.

​3. तुलसी- (Basil) 

​तुलसी हर भारतीय घर के आंगन में होती है, लेकिन इसके औषधीय गुणों को हम अक्सर भूल जाते हैं.

  1. ​मूड बूस्टर- तुलसी हमारे शरीर में 'सेरोटोनिन' यानी हैप्पी हार्मोन को रिलीज करने में मदद करती है. इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी दूर रहती है और मन खुश रहता है.
  2. ​पाचन और मेटाबॉलिज्म- डिंपल जांगडा के अनुसार, तुलसी शरीर की 'अग्नि' (पाचन शक्ति) को बढ़ाती है और मेटाबॉलिज्म तेज करती है. इससे सुस्ती दूर होती है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है.

​कैसे करें इस्तेमाल- सुबह खाली पेट तुलसी के 3-4 पत्ते चबाना या तुलसी की चाय पीना फेफड़ों और पेट की सेहत के लिए बेस्ट है.

ये भी पढ़ें- अपोलो के डॉक्टर ने बताया डिटॉक्स और वजन घटाने के लिए क्यों नहीं करना चाहिए Water Fasting

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
3 Herbs Every Woman Should Add To Diet, Expert Told Why To Consume Ashwagandha Shatavari And Tulsi, Hormonal Balance Tips, Women Wellness, Ayurvedic Herbs For Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com