विज्ञापन

3,000 साल पुरानी है ये मिठाई, घर में बनाना है बहुत ही आसान, नोट कर लें रेसिपी 

Oldest Indian Sweet : मापलुआ की जड़ें 3000 साल पुरानी मानी जाती हैं. यहां हम देश की सबसे पुरानी मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं. फौरन नोट कर लें बनाने का सही तरीका-

3,000 साल पुरानी है ये मिठाई, घर में बनाना है बहुत ही आसान, नोट कर लें रेसिपी 
Oldest Indian Sweet : घर पर बनाएं देश की सबसे पुरानी मिठाई

3000 Year Old Indian Sweet : हमारे देश में मालपुआ न सिर्फ एक मिठाई है, बल्कि यह सदियो पुरानी परंपरा का हिस्सा है. कई खाद्य इतिहासकार इसे वैदिक काल के अपूप से जोड़ते हैं, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है. अपूप एक मीठा पकवान था, जिसे चावल के आटे या फिर जौ के आटे, गुड़ी और घी से तैयार किया जाता था. ऐसा माना मालपुआ की जड़ें करीब 3,000 साल पुरानी हैं. आज भी अपूप यानि मालपुआ देश के अलग-अलग क्षेत्रों में होली, दिवाली, अन्नतपूजा जैसे अन्य त्योहारों की शान है. कई लोगों को यह देसी मिठाई काफी ज्यादा पसंद होती है. यहां हम आपको घर पर मालपुआ तैयार करने की आसान सी रेसिपी बताएंगे. नोट कर लें रेसिपी-

घर पर कैसे तैयार करें मालपुआ?

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 1 कप
  • सूजी - 2 बड़े चम्मच
  • केला - 1 से 2
  • दूध - आधा कप
  • चीनी - 2 बड़े चम्मच 
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • घी या तेल - जरूरत के अनुसार तलने के लिए

चाशनी के लिए जरूरी सामान

  • चीनी - 1 कप
  • पानी - 1/2 कप
  • केसर या इलायची - 1 चुटकी

मालपुआ बनाने की विधि

  • एक बड़ा सा बर्तन लें, इसमें मैदा, सूजी, चीनी और 1 केला मैश करके डालें. 
  • फिर इसमें दूध डालकर धीरे-धीरे घोल तैयार करें. 
  • इसके बाद इलायची पाउडर डालकर 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • घोल को 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • साथ में चीनी और पानी को डालकर कढ़ाई में डालकर 1 तार की चाशनी तैयार कर लें.
  • चाशनी तैयार होने के बाद 1 कड़ाह में घी गर्म करने के लिए रखें, फिर घोल को छोटे पैनकेक की तरह डालें.
  • इसे सुनहरा होने तक तलें.
  • तले हुए मालपुए को 1-2 मिनट चाशनी में डुबोकर निकाल लें.
  • सर्व करने से पहले इसपर बादाम या पिस्ता की कतरनें डालकर सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर भाई को कब खिलाएं मिठाई, कब बनाएं पकवान, ग्रहण के सूतक और मुहूर्त के बीच क्या है सही समय


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Sweet, Indian Sweet Desserts, Indian Sweet Dish, Indian Sweet Dishes, Indian Sweet For Festivals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com