Black Pepper Eating Benefits In Hindi: किचन में मौजूद काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन सिर्फ इसका इतना ही काम नहीं है बल्कि, इसे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भी जाना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी6, थायमीन, नियासिन, सोडियम, पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रोजाना खाली पेट 2 काली मिर्च चूसकर खाते हैं तो शरीर को ये बड़े लाभ मिल सकते हैं. बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.
सुबह खाली पेट काली मिर्च चूसकर खाने के फायदे- (Kali Mirch Khane Ke Fayde)
1. वजन घटाने-
काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन और एंटीओबेसिटी प्रभाव वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो वजन को तेजी से कम कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
ये भी पढ़ें- शौक से खाते हैं सोया तो जान लें इसके फायदे और नुकसान, डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितना खाना चाहिए Soya

Photo Credit: Canva
2. स्किन-
काली मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. रोजाना इसके सेवन से चेहरे को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.
3. डायबिटीज-
डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो काली मिर्च का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक एजेंट होते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. खांसी-
जिन लोगों को खांसी की समस्या है उनके लिए सुबह खाली पेट चूसकर काली मिर्च का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.
फैटी लीवर को जल्दी कैसे ठीक करें? बता रहे हैं Dr. SK Sarin | How to Reduce Fatty Liver
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं