- शहद को मोटापा कम करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है.
- मुनक्के को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है.
- मुनक्का आयरन की कमी को दूर करने में मददगार है.
Benefits Of Honey And Munakka: शहद और मुनक्का दोनों को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार दोनों ही फूड्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. शहद (Honey Benefits) को खांसी, कप जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही आज के समय में शहद को मोटापा कम करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है. कई लोग सुबह गुनगुने पानी में शहद डालकर पीना पसंद करते हैं. तो वहीं बात करें मुनक्के (Munakka Benefits) की तो इसे पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. ये खून की कमी को दूर करने और पाचन को बेहतर रखने में मददगार माना जाता है. भीगे मुनक्के में शहद डालकर सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं.
शहद और मुनक्का का साथ में सेवन करने के फायदे-
1. हीमोग्लोबिन-
मुनक्का को शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए जाना जाता है. शहद और मुनक्के का साथ में सेवन कर शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. पेट के लिए-
पेट गैस, ब्लोटिंग, मतली, पाचन और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने के लिए आप शहद और मुनक्के का सेवन कर सकते हैं. इनमें पाए जाने वाले गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
3. स्किन-
स्किन के कील मुंहासों-दाग धब्बों को दूर करने में मददगार है शहद और मुनक्का. शहद और मुनक्के का सेवन करने से स्किन को हेल्दी और क्लीन रखा जा सकता है.
4. ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है शहद और मुनक्के का सेवन. मुनक्का और शहद में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं