विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2014

मनोरंजन से भरपूर है 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां'

मनोरंजन से भरपूर है 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां'
मुंबई:

फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' की कहानी है काव्या और हम्पटी शर्मा की। काव्या की शादी तय हो चुकी है एक एनआरआई लड़के से। काव्या की ख्वाहिश है कि वह महंगा डिजाइनर लहंगा पहने अपनी शादी में, जिसे खरीदने के लिए वह अंबाला से दिल्ली जाती है।

यहां उसकी मुलाकात होती है, हम्पटी से, जो मौज-मस्ती करने वाला शरारती लड़का है। इन्हें प्यार हो जाता है और हम्पटी अपनी दुल्हनियां को लेने दिल्ली से अंबाला चले आते हैं।

फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' एक हल्की-फुल्की लव स्टोरी है, जिसमें कई ऐसे सीन हैं, जो आपको गुदगुदाएंगे। फिल्म में टि्वस्ट एंड टर्न्स हैं। रिश्ते और उनसे जुड़े जज्बात भी हैं। इस फिल्म को क्लासिक फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से प्रेरित या उस फिल्म का एडॉप्शन भी कह सकते हैं, क्योंकि कहानी बिल्कुल डीडीएलजे की तरह है।

डीडीएलजे में राज अपनी सिमरन को लेने लंदन से पंजाब आया था और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में हम्पटी अपनी दुल्हन को लेने दिल्ली से अंबाला जाता है। फिल्म का करीब-करीब पूरा प्लॉट डीडीएलजे से मिलता-जुलता है, यहां तक की दोनों फिल्मों के क्लाईमेक्स में भी बराबरी नजर आएगी।

दोनों फिल्मों में फर्क है तो बस सिचुएशन का... 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' के किरदार आज के युवाओं की तरह दिखाए गए हैं। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अच्छा काम किया है। शशांक खेतान का अच्छा निर्देशन है। आज के युवाओं को आकर्षित करने के लिए फिल्म में सभी मसाले हैं…

अगर संगीत पर ध्यान दिया होता, तो फिल्म देखने का और मजा आता। फिल्म के एक रोमांटिक गाने के अलावा सभी गाने मुझे डिस्टर्ब कर रहे थे। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि भले ही यह डीडीएलजे से प्रेरित हो, मगर यह फिल्म आपको बोर नहीं करेगी, इसलिए इस फिल्म के लिए मेरी रेटिंग है 3.5 स्टार...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
पेंसिल से कुछ भी बना लेता था छोटा संजू, 'शाका लाका बूम बूम' का लड़का 24 साल बाद अब दिखता है ऐसा, लोग बोले- बॉलीवुड का हीरो
मनोरंजन से भरपूर है 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां'
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Next Article
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com