विज्ञापन
This Article is From May 27, 2017

'पद्मावती' के सेट पर चोटिल हुए थे रणवीर सिंह, अब लंदन में देखेंगे इंडो-पाक चैंपियंस ट्रॉफी

रणवीर अब लंदन रवाना हो गए हैं और यूईएफए चैम्‍पियंस लीग और इंडो-पाक चैम्‍पियंस ट्रॉफी मैच दोनों के टिकेट्स उनके पास हैं.

'पद्मावती' के सेट पर चोटिल हुए थे रणवीर सिंह, अब लंदन में देखेंगे इंडो-पाक चैंपियंस ट्रॉफी
रणवीर 'पद्मावती' का क्‍लाइमैक्‍स शूट करते वक्‍त घायल हो गए थे.
  • 4 जून को बरमिंघम में इंडो-पाक क्रिकेट देखेंगे रणवीर सिंह
  • शुक्रवार रात को मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं रणवीर
  • गुरुवार को पद्मावती की शूटिंग करते हुए घायल हो गए रणवीर सिंह
नई दिल्‍ली: रणवीर सिंह हाल ही में फिल्‍म 'पद्मावती' की शूटिंग करते हुए घायल हो गए थे. लेकिन रणवीर ने इलाज कराया और एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी. रणवीर, 'पद्मावती' का क्‍लाइमैक्‍स शूट कर रहे थे. लेकिन शूटिंग पूरी करते ही अब रणवीर वेकेशन मनाने मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं. रणवीर सिंह को उनके स्‍पोर्ट्स लव के लिए जाना जाता है और क्रिकेट हो या फुटबॉल, वह कई मैचों का हिस्‍सा बनते रहे हैं. ऐसे में रणवीर अब लंदन रवाना हो गए हैं और यूईएफए चैंपियंस लीग और इंडो-पाक चैंपियंस ट्रॉफी मैच दोनों के टिकेट्स उनके पास हैं. रणवीर का यह वेकेशन पहले से ही प्‍लान था ताकि 'पद्माव‍ती' की शूटिंग प्रभावित न हो.

रणवीर सिंह के प्रवक्‍ता ने उनके वेकेशन की डिटेल्‍स साझा करते हुए कहा है, ' रणवीर इन दिनों खिलजी (अलाउद्दीन खिलजी) की तैयारी में लगे हैं.' उन्‍होंने बताया कि अब इस वेकेशन में वह 3 जून को यूईएफए चैंपियंस लीग और 4 जून को बरमिंघम में होने वाले इंडो-पाक क्रिकेट मैच में दर्शकों में बैठे नजर आएंगे.
 
ranveer singh

शुक्रवार रात को अपनी शूटिंग पूरी कर रणवीर सिंह लंदन के लिए रवाना हो गए हैं.


बता दें कि गुरुवार को फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर क्लाइमैक्स की शूटिंग में रणवीर इतना मशगूल थे कि उन्हें चोट का अहसास ही नहीं हुआ. सिर से खून निकलने के बाद उन्हें इसकी खबर लगी. सूत्र ने कहा, "रणवीर को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई और उसके तुरंत बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल से चिकित्सा सहायता लेने के बाद रणवीर शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए. रणवीर ने अपनी शूटिंग पूरी की."
 
ranveer singh

रणवीर को सेट पर घायल होने के बाद लीलावती अस्‍पताल ले जाया गया था.


बता दें कि 'पद्मावती' के इस साल के आखिर तक रिलीज होने की उम्‍मीद है. इस फिल्‍म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी नजर आने वाले हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Champions Trophy 2017, UEFA Champions League, Padhmavati, ICC Champions Trophy 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com