दीपिका पादुकोण की फाइल फोटो
मुंबई:
फैशन डिजाइनर अंजू मोदी के कंधों पर इस वक्त संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के परिधान डिजाइन की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि इसमें दीपिका पादुकोण को शाही लुक दिया गया है।
अंजू ने कहा, 'दीपिका शाही स्टाइल के परिधानों में नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार मुस्लिम महिला का है, इसलिए हमने उन पर शरारा और कुर्तियां आजमाई हैं।'
फिल्म में इस्तेमाल किए गए पोशाकों के संबंध में उन्होंने कहा, 'फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक विशेष युग से संबंधित है, इसलिए हमने प्राचीन मुगल स्टाइल का अंगरखा और मराठी स्टाइल की नऊवारी साड़ी रखी है, क्योंकि यह मराठा पेशवा से संबंधित कहानी है।'
अंजू फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) की संस्थापक सदस्य हैं। उन्होंने भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से बॉलीवुड में कदम रखा।
'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका) की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दीपिका पादुकोण, बाजीराव मस्तानी, संजय लीला भंसाली, फैशन डिजाइनर अंजू मोदी, Deepika Padukoen, Deepika Bajirao Mastani Style, Sanjay Leela Bhansali, Fashion Designer Anju Modi