नई दिल्ली:
तेजस्वी यादव की कही गई पांच बड़ी बातें:
- बिहार में बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल एक है, यह अब पूरे देश में होगा. लोग बेरोजगारी, महंगाई और धार्मिक संघर्षों से थक चुके हैं. सभी विपक्षी दलों को एक साथ आने और भविष्य के लिए रणनीति बनाने का समय आ गया है.
- नीतीश कुमार जी का समय पर लिया गया फैसला, बीजेपी के मुंह पर तमाचा जैसा है.
- क्षेत्रीय दलों को पिछड़ों और दलितों का समर्थन प्राप्त है. बीजेपी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है.
- बीजेपी आखिरकार असली मुद्दों पर बात कर रही है. हमने उन्हें इन मुद्दों को हल करने के लिए मजबूर किया है. हम अपना वादा निभाएंगे. बस थोड़ा इंतजार कीजिए.
- क्षेत्रीय दल नहीं होगा तो विपक्ष खत्म होगा और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. जो आप समझते हैं कि तब यह देश तानाशाही तरीके से चलेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav Meeting With Sonia Gandhi, Opposition Unity, Sonia Gandhi, Tejashwi Yadav