विज्ञापन
This Article is From May 13, 2018

कर्नाटक : अगर सिद्धारमैया नहीं बना पाये सरकार, तो राहुल के सामने खड़ी होगी मुश्किल, एग्जिट पोल से जुड़ी 10 बातें

सर्वे के आंकलन से कहा जा रहा है कि जेडीएस भाजपा और कांग्रेस की राह में रोड़ा अटका सकती है.

कर्नाटक : अगर सिद्धारमैया नहीं बना पाये सरकार, तो राहुल के सामने खड़ी होगी मुश्किल, एग्जिट पोल से जुड़ी 10 बातें
कर्नाटक चुनाव कांग्रेस के लिये अहम हैं.
नई दिल्ली:
  1. रिपब्लिक-जन की बात सर्वे में भाजपा को 114 सीटें मिलती दिख रही हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को अधिकतम 118 सीटें दी गई हैं. 
  2. एबीपी-सीवोटर, न्यूज एक्स-सीएनएक्स, टाइम्स नाउ-वीएमआर, न्यूज नेशन और इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. 
  3. एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 97 से 109 सीटें, कांग्रेस को 87 से 99 सीटें, जेडीएस को 21 से 30 सीटें और अन्य को एक से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं. 
  4. इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 79-92 सीटें, कांग्रेस को 106-118 सीटें, जेडीएस को 22-30 सीटें और अन्य को एक-चार सीटें मिलने की बात कही गई है.
  5. इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में भाजपा को 87, कांग्रेस को 97, जेडीएस को 35 और अन्य को तीन सीटें मिलने की बात कही गई है. 
  6. रिपब्लिक-जन की बात सर्वे में भाजपा को 95-114, कांग्रेस को 73-82, जेडीएस को 32-43 और अन्य को दो-तीन सीटें मिलती दिख रही हैं.
  7. न्यूज नेशन के सर्वे में भाजपा को 105-109 सीटें, कांग्रेस को 71-75, जेडीएस को 36-40 सीटें और अन्य को तीन-पांच सीटें मिलने की बात कही गई है. 
  8. टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भाजपा को 80-93, कांग्रेस को 90-103 सीटें, जेडीएस को 31-39 सीटें और अन्य को दो-चार सीटें मिलती दिख रही हैं.
  9. न्यूज एक्स-सीएनएक्स के सर्वे में भाजपा को 102-110 सीटें, कांग्रेस को 72-78 सीटें, जेडीएस को 35-39 सीटें और अन्य को तीन-पांच सीटें मिलने की बात कही गई है.
  10. दिग्विजय न्‍यूज के एक्सिट पोल के अनुसार जिन 222 सीटों पर चुनाव हुए हैं उनमें से 103 से 107 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस के खाते में 76 से 80 सीटें जाती दिख रही हैं. जेडीएस 31 से 35 सीटें जीतती दिख रही है. वहीं 4 से 8 सीटें अन्‍य के पास जाती दिख रही हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 122, जेडीएस को 40 और अन्य के खाते में 22 सीटें आई थी.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com