विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

मुंबई में बारिश का कहर: बारिश से हुए नुकसान और सरकार की तैयारियों की 10 ख़ास बातें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है.

मुंबई में बारिश का कहर: बारिश से हुए नुकसान और सरकार की तैयारियों की 10 ख़ास बातें
मुंबई में भारी के चलते अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं
मुंबई: मुंबई में आज भी तेज बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मंगलवार को लगातार 5 घंटे बारिश हुई. कई जगहों पर 300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई. मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. कई इलाकोँ की बिजली गुल हो गई है. बीएमसी से सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं. मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से घरोँ में ही रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकले. 
 
  1. आपात स्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर, नौसेना के गोताखार, एनडीआरएफ के दल तैनात किए गए हैं. NDRF के 5 दल हाई अलर्ट पर.
  2. पश्चिमी नौसेना कमान ने भारी बारिश के कारण फंसे मुंबईवासियों को अपने संस्थानों में शरण मुहैया कराने के लिए प्रबंध किए हैं.
  3. मंगलवार को 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यह वर्ष 1997 से अबतक अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है.
  4. मुंबई में सभी एंट्री प्वाइंट से हटाए गए टोल नाके, अगले आदेश तक नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स.
  5. ठाणे में 32 वर्षीय एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई. दोनों की मौत पानी से भरे नालों में गिरने से हुई.
  6. मूसलाधार बारिश की वजह से उपनगर विक्रोली में दो घरों के ढहने से दो बच्चों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई.
  7. छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे पर 6 उड़ानें रद्द हुईं, 10 विमानों को उतरने से पहले हवा में चक्कर काटने पड़े. कई उड़ानों का रूट बदला.
  8. मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, दक्षिण गुजरात, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और गोवा में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना.
  9. प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 के मंगलवार को खेले जाने वाले मैच रद्द कर दिए गए. मैच खेलने के लिए निकली सभी टीमें यातायात जाम में फंसीं.
  10. बारिश के कारण भूस्खलन होने से नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, कोई हताहत नहीं हुआ.

मुंबई प्रशासन ने बारिश से पैदा हुई किसी भी आपात स्थिति से  निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं-
 
mumbai rain

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com