विज्ञापन

इन 2 मूलांक वाले लोगों की मीठी बातों में फंस जाते हैं सब, कहीं आप भी तो नहीं?

क्या आप भी कुछ लोगों की बातों में आसानी से आ जाते हैं? अगर हां, तो जान लें आपको किन मूलांक वाले लोगों से बात करने से पहले सतर्क रहना चाहिए.

इन 2 मूलांक वाले लोगों की मीठी बातों में फंस जाते हैं सब, कहीं आप भी तो नहीं?
मूलांक से जुड़ी बातें
NDTV

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कम बोलते हैं और अपने गंभीर स्वभाव से जाने जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी मीठी-मीठी बातों से पल भर में सबका दिल जीत लेते हैं. ऐसे लोग बात करने में इतने उस्ताद होते हैं कि सामने वाला उनकी बातें बड़े आराम से सुनता रहता है और कई बार तो उनकी बातों में ऐसा फंसता है कि सब कुछ मान लेता है. मूलांक 3 और मूलांक 5 वाले लोग ठीक ऐसे ही होते हैं.

आइए जानते हैं कि इन दोनों मूलांक के लोगों में ऐसी क्या खास बात होती है.

मूलांक 3 और 5:

जिंदगी में कभी न कभी ऐसे लोग जरूर मिलते हैं जिनकी बातें सुनकर मजा आ जाता है. मूलांक 3 और मूलांक 5 वाले लोगों के पास एक ऐसा जादू होता है जिससे वे किसी को भी अपना बना लेते हैं.

शुरुआत करते हैं मूलांक 3 वालों से:

इस मूलांक के मालिक गुरु ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इनमें समझदारी और ज्ञान कूट-कूट कर भरा होता है, ये लोग दिल से बहुत हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं. जब ये किसी से बात करते हैं, तो इनके चेहरे की स्माइल और बात करने का तरीका सामने वाले को बहुत पसंद आता है. इनकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये हमेशा पॉजिटिव रहते हैं. इन्हें दूसरों को अच्छी सलाह देना और उनका हौसला बढ़ाना बहुत अच्छा लगता है.

इनकी बातों में इनका अनुभव साफ झलकता है. कोई अजनबी भी अगर इनसे थोड़ी देर बात कर ले, तो वह इनकी बातों में ऐसा खो जाता है कि लगता है इन्हें सालों से जानता हो. हां, कभी-कभी अपनी बात मनवाने के चक्कर में ये थोड़ा ज्यादा भी बोल जाते हैं, पर इनका दिल साफ होता है.

अब बात करते हैं मूलांक 5 वालों की:

इस मूलांक का कनेक्शन बुध ग्रह से है, जिसे बुद्धि और वाणी का देवता कहा जाता है. यही वजह है कि मूलांक 5 वाले लोग बात करने में बहुत पक्के होते हैं. हालात चाहे जैसे भी हों, इन्हें अपनी बात रखना बहुत अच्छे से आता है. इनकी भाषा एकदम आसान होती है और बोलने का स्टाइल भी बड़ा धांसू होता है.

इनकी सबसे बड़ी खूबी इनकी हाजिरजवाबी है, ये सामने वाले का मूड पल भर में भांप लेते हैं और उसी हिसाब से बात करने लगते हैं. यही कारण है कि नए लोगों के बीच भी ये बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं. चाहे पार्टी हो या ऑफिस, इनका बात करने का हुनर इन्हें सबसे अलग बना देता है. कई बार तो लोग इनकी बातों में इतने आ जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि ये उनके इतने करीब कब आ गए. 

इसे भी पढ़ें Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा महापर्व, जानिए 4 दिनों का पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Numerolgy, Moolank 3, Moolank 5 Numerology, Vastu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com