हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. ऐसे में आज के दिन गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा. यहां पढ़ें आज का पंचांग-
आज की तिथि
13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 14 नवंबर की रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए खास मानी जाती है. ऐसे में आज भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें.
आज का शुभ मुहूर्त- 13 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. ये समय पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
- इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य और पूजा- पाठ कर सकते हैं.
- इन सब से अलग सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहेगा.
- पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा.
- दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक यमगण्ड
- सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक कुलिक काल रहेगा.
- दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.
- इसके बाद दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 17 मिनट तक वर्ज्य काल रहेगा.
इन समय में कोई भी शुभ कार्य या नई शुरुआत करने से बचें.
सूर्योदय और चंद्रोदय का समयवहीं, 13 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर उदय होगा और रात 8 बजकर 47 मिनट पर अस्त होगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- साल 2027 में इन 4 राशियों को मिलेगा खूब पैसा, बिजनेस और करियर में चमकेगी किस्मत! एस्ट्रोलॉजर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं