विज्ञापन

Vastu Tips: दिवाली की सफाई में घर से बाहर कर दें ये 6 चीजें, आचार्य से जानें शनि-राहु और केतु दोष से जुड़ी मान्यता

Vastu Tips for Home: दिवाली की सफाई में बंद घड़ी, टूटे बर्तन, खराब जूते-चप्पल, टूटा शीशा, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और सूखे पौधों को घर से हटाने की सलाह दी जाती है. आचार्य मदन मोहन से जानें इन चीजों से जुड़ी वास्तु मान्यताएं.

Vastu Tips: दिवाली की सफाई में घर से बाहर कर दें ये 6 चीजें, आचार्य से जानें शनि-राहु और केतु दोष से जुड़ी मान्यता
बंद और खराब घड़ी घर में न रखें
ndtv

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है. लोग घर के कोने-कोने की सफाई करने के साथ पुराने और बेकार सामान को भी बाहर निकालते हैं. वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई को सुख-समृद्धि और सकारात्मक माहौल से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर में टूटी-फूटी और लंबे समय से बेकार पड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, दिवाली की सफाई के दौरान ऐसी 6 चीजों को घर से हटा देना चाहिए. आइए जानते हैं इनके बारे में.

बंद और खराब घड़ी घर में न रखें

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि अगर आपके घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है तो उसे ठीक करवा लें. अगर वह ठीक नहीं हो सकती तो उसे घर से हटा दें. वास्तू मान्यताओं के अनुसार, बंद घड़ी को शुभ नहीं माना जाता है. इसे काम में रुकावट और ठहराव से जोड़कर देखा जाता है.

टूटे और चटके हुए बर्तन हटाएं

इसके अलावा, दिवाली की सफाई करते समय टूटे या चटके हुए बर्तनों को भी अलग कर दें. अगर बर्तन इस्तेमााल करने लायक नहीं हैं तो उन्हें कबाड़ में दे सकते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसे बर्तन घर में रखना अच्छा नहीं मााना जाता है.

खराब जूते-चप्पलों को करें बाहर

साथ ही, घर में पुराने और फटे जूते-चप्पल जमा करके न रखें। जो पहनने लायक नहीं हैं, उन्हें सफाई के दौरान हटा दें. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इन्हें शनिि और राहु-केतु से जुड़ी अशुभ मान्यताओं के साथ देखा जााता है.

ये भी पढ़ें- धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं? जानें यम दीप की क्या है मान्यता

टूटा हुआ शीशा न रखें

अगर, घर में कहीं भी टूटा हुआ शीशा या दरार वाला आईना है तो उसे बदल दें. वास्तु शास्त्र में टूटे शीशे को अशुभ मााना जाता है. मान्यता है कि इससे घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असरर पड़ सकता है.

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान हटाएं

बता दें कि पुराने चार्जर, टूटे तार, खराब मशीन और बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक साामान को घर में जमा न करें. जो चीजें ठीक हो सकती हैं, उन्हें रिपेयर करवाएं और बाकी को ई-वेस्ट के नियमों के अनुसार निपटाएं. वास्तु मान्यताओं में ऐसे सामाान को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.

सूखे और मुरझाए पौधों को हटाएं

घर में रखे सूखे और मुरझाए पौधों को भी सफाई के दौरान हटा दें. खाासकर तुलसी और मनी प्लांट के सूखने को वास्तु में शुभ नहीं माना जाता है. पौधों की नियमित देखभाल करें और जरूरत पड़ने पर नए पौौधे लगाएं.

ये भी पढ़ें- घर पर नीम और आम के पत्तों की तोरण क्यों लगाई जाती है? जानें इसका धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Vastu Tips, Diwali Vastu Tips In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com