हिंदू धर्म में स्नान को केवल शरीर की सफाई का तरीका ही नहीं माना जाता है, बल्कि इसे तन और मन की शुद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि पूजा-पाठ और धार्मिक कामों से पहले स्नान करना जरूरी माना जाता है. वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर पानी में कुछ खास चीजें मिलाकर स्नान किया जाए तो इससे स्नान का महत्व और बढ़ जाता है. इसी विषय पर कथावाचक कान्हा कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि हफ्ते में किस दिन नहाने के पानी में क्या मिलाना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-
सोमवार को नहाने के पानी में मिलाएं दूध
कान्हा कौशिक के अनुसार, सोमवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर स्नान करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और मानसिक सुख मिलता है.
मंगलवार को पानी में डालें नमकमंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए खास माना जाता है. कथावाचक के अनुसार, इस दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर स्नान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं.
बुधवार को मिलाएं इलायचीबुधवार का संबंध भगवान गणेश और बुध ग्रह से माना जाता है. इस दिन नहाने के पानी में इलायची डालकर स्नान करना चाहिए. कान्हा कौशिक के मुताबिक, ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है.
गुरुवार के दिन डालें हल्दीगुरुवार के दिन कथावाचक नहाने के पानी में चुटकीभर हल्दी डालने की सलाह देते हैं. वे बताते हैं, ऐसा करने से भाग्य उदय होता है.
शुक्रवार को डालें गुलाब जलशुक्रवार के दिन कथावाचक नहाने के पानी में गुलाबजल मिलाना बेहद अच्छा बताते हैं. कान्हा कौशिक के अनुसार, ऐसा करने से सौंदर्य में वृद्धि होती है.
शनिवार को तेल मालिश के बाद करें स्नानशनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है. कथावाचक के अनुसार, इस दिन शरीर पर तेल की मालिश करने के बाद स्नान करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दरिद्रता और परेशानियां दूर होती हैं.
रविवार को चंदन या गंगाजल मिलाएंइन सब से अलग रविवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा चंदन या गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे आत्मिक शुद्धि होती है और मन में सकारात्मक भाव आते हैं.
ऐसे में आप भी ये आसान उपाय अपनाकर देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- साल 2027 में इन 4 राशियों को मिलेगा खूब पैसा, बिजनेस और करियर में चमकेगी किस्मत! एस्ट्रोलॉजर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं