विज्ञापन

घर में किस दिशा में रखनी चाहिए गुल्लक? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताए घर में गुल्लक रखने के नियम

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय बताती हैं, जिस तरह घर में रखी तिजोरी को महत्वपूर्ण माना जाता है, उसी तरह गुल्लक का भी अपना महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुल्लक में पैसे जमा करना मां लक्ष्मी को अपने घर में आमंत्रित करने जैसा है.

घर में किस दिशा में रखनी चाहिए गुल्लक? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताए घर में गुल्लक रखने के नियम
गुल्लक रखने के लिए कौन सी दिशा सबसे शुभ होती है?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. यही वजह है कि लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. इन्हीं में से एक है घर में गुल्लक रखना. आमतौर पर लोग गुल्लक को सिर्फ पैसे जमा करने का जरिया मानते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में गुल्लक का भी खास महत्व बताया गया है. इसी विषय पर मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर में गुल्लक रखने के कुछ खास नियम बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

क्या कहती हैं एस्ट्रोलॉजर?

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय के अनुसार, जिस तरह घर में रखी तिजोरी को महत्वपूर्ण माना जाता है, उसी तरह गुल्लक का भी अपना महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुल्लक में पैसे जमा करना मां लक्ष्मी को अपने घर में आमंत्रित करने जैसा है. 

कौन सी गुल्लक खरीदना माना जाता है शुभ?

भावना उपाध्याय बताती हैं कि जब भी घर के लिए गुल्लक खरीदें, तो मिट्टी की गुल्लक ही लानी चाहिए. गुल्लक कच्ची मिट्टी की होनी चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, मिट्टी का संबंध पृथ्वी तत्व से माना जाता है. इसलिए मिट्टी की गुल्लक को धन संचय के लिए शुभ माना जाता है.

किस दिन खरीदें गुल्लक?

एस्ट्रोलॉजर गुल्लक खरीदने के लिए शुक्रवार के दिन को सबसे शुभ बताती हैं. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है. इसलिए अगर आप गुल्लक खरीद रहे हैं, तो इसे हमेशा शुक्रवार के दिन ही घर लाएं.

गुल्लक पर जरूर बनाएं स्वास्तिक

भावना उपाध्याय आगे बताती हैं, गुल्लक घर लाने के बाद सबसे पहले उसपर कुमकुम से तिलक लगाएं और स्वास्तिक का निशान बनाएं. इसके बाद गुल्लक के ऊपर अक्षत यानी साबुत चावल रखें. 

गुल्लक रखने के लिए कौन सी दिशा सबसे शुभ होती है? 

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय के अनुसार, गुल्लक को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा में गुल्लक रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है.

इस तरह गुल्लक घर लाते हुए इन छोटे-छोटे नियमों का ध्यान रखें. साथ ही उसमें नियमित रूप से पैसे डालें. भावना उपाध्याय कहती हैं, जिस दिन से गुल्लक का इस्तेमाल शुरू करें, उसी दिन से उसमें पैसे डालना शुरू कर देना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah: तुलसी विवाह कब है, 20 या 21 नवंबर? जानें सही तिथि और घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Niyam, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com