हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और निशानों का खास महत्व होता है. इन रेखाओं से इंसान के स्वभाव, लाइफ और करियर के कई संकेत पता चल सकते हैं. आज के समय में भी ज्योतिष हाथ की रेखा देखकर इंसान का भविष्य बता देते हैं. हमारे हाथों में कई रेखाएं होती हैं और हर रेखा का अपना एक अलग महत्व है. इन्हीं में से एक भाग्य रेखा है. हथेली में मौजूद भाग्य रेखा व्यक्ति की सफलता और जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में संकेत देती है. इस रेखा से शादी के बाद मिलने वाली तरक्की, आर्थिक मजबूती और लाइफ पार्टनर कैसा होगा इसकी भी जानकारी मिलती है.
भाग्य रेखा क्या होती है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में मौजूद भाग्य रेखा बहुत अहम मानी जाती है. इस रेखा को इंसान की तरक्की, आर्थिक स्थिति और लाइफ की दिशा से जोड़कर देखा जाता है. इस रेखा की बनावट, गहराई और शुरुआत का स्थान जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में संकेत देता है. जिस जातक की हथेली में एक लंबी भाग्य रेखा बिल्कुल साफ दिखाई देते हुए शनि पर पहुंचती है और उसी भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर पहुंचती है. ऐसे जातक जीवन में बहुत अमीर या करोड़पति बनते हैं.
शादी के बाद जीवन के संकेत
जिन जातकों की हथेली पर जीवन रेखा और भाग्य रेखा दोनों साफ और गहरी दिखाई देती है, तो ये अच्छे वैवाहिक जीवन का संकेत हो सकता है. ऐसे लोगों के जीवन में उनके जीवनसाथी के बीच बेहतर समझ और सहयोग बना रहता है. रिश्तों में सामंजस्य और भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत रहता है. कहा जाता है कि अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाती हो, तो ये विवाह के बाद प्रगति और भाग्योदय का संकेत हो सकता है.
रिश्तों में दूरी के संकेत
कुछ मान्यताओं के अनुसार, अगर भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर आकर रुक जाती है और हृदय रेखा की कोई शाखा मस्तिष्क रेखा से मिलती है, तो इसे वैवाहिक जीवन में मतभेद की संभावना से जोड़ा जाता है. इसके अलावा तर्जनी उंगली का मध्यमा उंगली से लगभग 3 चौथाई इंच छोटा होना भी रिश्तों में दूरी का संकेत माना जाता है.
यह भी पढ़ें:- हथेली में ये त्रिकोण दिखे तो चमक सकती है किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं में छुपे त्रिभुज उसका अर्थ
यह भी पढ़ें:- घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ये 3 पौधे, वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे माने जाते हैं अशुभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं