हाथ की रेखाओं को लेकर लोगों के मन में हमेशा से जिज्ञासा रही है. हस्तरेखा शास्त्र में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और हृदय रेखा के साथ-साथ हाथ पर बने खास निशानों को भी अहम माना जाता है. आपने हथेली पर X, M या V जैसे निशानों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी हाथ में Y का निशान देखा है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस निशान का मतलब उसकी बनावट और हथेली पर मौजूद जगह के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हाथ में Y का निशान जीवन, करियर, रचनात्मकता और रिश्तों से जुड़ी मान्यताओं की ओर इशारा करता है.
हाथ में क्या बताता है Y का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जब दो रेखाएं एक-दूसरे से मिलकर Y जैसी आकृति बनाती हैं तो उसे खास निशान के तौर पर देखा जाता है. हालांकि, इसकाा अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि यह निशान हथेेली के किस हिस्से में बना है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग जगह पर बने Y को किस तरह समझाा जाता है.
जीवन रेखा पर Y बनने का क्या है मतलब
हथेली में अंगूठे के पास से घूमकर कलाई की ओर जाने वाली रेखा को जीवन रेखा कहा जाता है. मान्यता है कि इस रेखा पर Y का निशाान बनने का संबंध जीवन में बड़े बदलावोों से हो सकता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, ऐसे व्यक्ति को काम के सिलसििले में अपना रहने का स्थान बदलना पड़ सकता है. इस निशान को यात्रा या विदेश जाने की संभाावना से भी जोड़कर देखा जाता है. कुछ मान्यताओं में इसे धन लाभ से भी संबंधित मााना गया है.
ये भी पढ़ें- केले के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर टॉनिक, लंबे और चमकदार बालों के लिए आजमाएं ये तरीका
भाग्य रेखा पर Y का निशान करियर से जुड़ा है
हथेली के बीच से कलाई की ओर ऊपर जाने वाली रेखा को भाग्य रेखा कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस पर Y बनने को करियर में नए अवसर मिलने से जोड़करर देखा जाता है. ऐसे व्यक्ति की रुचि एक से ज्यादा क्षेेत्रों में हो सकती है. वह नौकरी के साथ साइड बिजनेस शुरू करने के बारे में भी सोच सकता है. हालांकि, सफलता के लिए मेहनत और सही फैसलों को जरूरी मानाा गया है.
चंद्र पर्वत और हृदय रेखा पर Y का अर्थ
हथेली के निचले बाहरी हिस्से को चंद्र पर्वत कहा जाता है. यहां Y का निशान होने को रचनात्मक सोच, लेखन, कला और नई जगहों को जाानने की रुचि से जोड़ा जाता है. वहीं, हृदय रेखा पर Y बननने को भावनात्मक स्वभाव और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की प्रवृत्ति का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति दूसरों की भावनाओं और खुशिियों का भी ख्याल रखता है.
ये भी पढ़ें- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं