विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2023

Vivah Shubh Muhurat 2024: साल 2024 में करनी है शादी, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त और तिथियां

Vivah Muhurat 2024 : नया साल 2024 कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है, चलिए जानते हैं नए साल में कौने से शादी के मुहूर्त हैं.

Vivah Shubh Muhurat 2024: साल 2024 में करनी है शादी, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त और तिथियां
Marriage muhurat 2024 : आइए जानते हैं वर्ष 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियां.

Vivah Shubh Muhurt 2024: सनातन धर्म में विवाह को संस्कार माना गया है और ये सोलह संस्कारों में से एक है. विवाह के लिए वर वधु के कुंडली (Kundli) मिलाने से लेकर मुहूर्त और तिथि (Shubh Muhurt) का भी बहुत महत्व होता है.  शुभ मुहूर्त और तिथि पर विवाह होने से दांपत्य जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. वर्ष भर में जहां कुछ तिथियां विवाह के लिए उत्तम होती हैं तो कुछ समय विवाह करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं वर्ष 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियां. (Marriage Shubh Muhurt)

इस दिन बगैर मुहूर्त के विवाह

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में कुछ ऐसी तिथियां होती है जिस दिन मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है. इसे अबूझ मुहूर्त कहते हैं. बैशाख शुक्ल तृतीया जिसे अक्षय तृतीया कहते हैं, कार्तिक शुक्ल एकादशी जिसे देव उठनी एकादशी कहते हैं, माध शुक्ल पेचमी यानी बसंत पंचमी और आषाढ़ शुक्ल नवमी यानी भडल्या नवमी को बगैर मुहूर्त के विवाह संपन्न होते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जनवरी में विवाह 9 तिथियां हैं

  • 16 जनवरी 2024  सप्तमी तिथि को रात्रि 09:01 से 17 जनवरी, प्रातः 07:15 
  • 17 जनवरी 2024  सप्तमी तिथि को प्रातः 07:15 से रात्रि 10:50 
  • 20 जनवरी 2024  दशमी तिथि को दोपहर 03:09 से 21 जनवरी, प्रातः 07:14
  • 21 जनवरी 2024 एकादशी तिथि को प्रातः 07:14 से 07:23     
  • 22 जनवरी 2024  द्वादशी तिथि को प्रातः 07:14 से 23 जनवरी प्रातः 04:58  
  •  27 जनवरी 2024 द्वितीया तिथि को प्रातः 07:44 से 28 जनवरी प्रातः 07: 12
  • 28 जनवरी 2024 तृतीया तिथि को प्रातः 07:12 - दोपहर 03:53
  • 30 जनवरी 2024  चतुर्थी तिथि को प्रातः 10:43 - 31 जनवरी, प्रातः 07:10
  • 31 जनवरी 2024  पंचमी तिथि को प्रातः 07:10 - 1 फरवरी, दोपहर 01:08  

फरवरी 2024 विवाह के मुहूर्त (February 2024 Vivah Muhurat)

  • फरवरी में विवाह की 11 तिथि है
  • 4 फरवरी 2024    नवमी तिथि को प्रातः 07:21 - 05 फरवरी, प्रातः 05:44  
  • 6 फरवरी 2024    एकादशी तिथि को दोपहर 1:18 - 07 फरवरी, प्रातः 06:27
  • 7 फरवरी 2024    द्वादशी तिथि को  प्रातः 04:37 - 08 फरवरी, प्रातः 07:05
  • 8 फरवरी 2024    त्रयोदशी तिथि को प्रातः 07:05 - दोपहर 11:17     
  • 12 फरवरी 2024  तृतीया तिथि को दोपहर, 02:56 - 13 फरवरी, प्रातः 07:02
  • 13 फरवरी 2024  चतुर्थी तिथि को दोपहर 02:41 - 14 फरवरी, प्रातः 05:11 
  • 17 फरवरी 2024  अष्टमी तिथि को प्रातः 08:46 - दोपहर 01:44     
  • 24 फरवरी 2024  पूर्णिमा को दोपहर 1:35 - रात्रि 10:20
  • 25 फरवरी 2024 प्रतिपदा को प्रातः  01:24 -26 फरवरी, प्रातः 06:50  26 फरवरी 2024 द्वितीया तिथि को प्रातः 06:50 0 दोपहर 03:27    
  • 29 फरवरी 2024  पंचमी तिथि को प्रातः 10:22 - 01 मार्,च प्रातः 06:46    

मार्च में विवाह की 10 तिथियां हैं

  • 1 मार्च 2024 षष्ठी तिथि को     प्रातः 06:46 - दोपहर 12:48  
  • 2 मार्च 2024 षष्ठी तिथि को    रात्रि 08:24 - 03 मार्च, प्रातः 06:44 
  • 3 मार्च 2024 सप्तमी तिथि को  प्रातः 06:44 - दोपहर 03:55  
  • 4 मार्च 2024 अष्टमी तिथि को रात्रि 11:16 - 05 मार्च, प्रातः 06:42  
  • 5 मार्च 2024 नवमी तिथि को   प्रातः 06:42 - दोपहर 02:09  
  • 6 मार्च 2024 एकादशी तिथि को दोपहर 02:52 - 07 मार्च, रात्रि 10:05
  • 7 मार्च 2024 द्वादशी तिथि को प्रातः 06:40 - 08:24    
  • 10 मार्च 2024 अमावस्या को  प्रातः 01:55 - 11 मार्च, 06:35 
  • 11 मार्च 2024 प्रतिपदा को प्रातः 06:35 - 12 मार्च, प्रातः 06:34      
  • 12 मार्च 2024 द्वितीया तिथि को        प्रातः 06:34 - दोपहर 03:08  

अप्रैल में विवाह की 5 तिथियां हैं

  • 18 अप्रैल 2024   एकादशी मध्य रात्रि 00:44 - 19 अप्रैल, 05:51    
  • 19 अप्रैल 2024   एकादशी प्रातः 05:51 से 06:46
  • 20 अप्रैल 2024   द्वादशी दोपहर, 02:04 से 21 अप्रैल प्रातः 02:48   
  • 21 अप्रैल 2024 त्रयोदशी       दोपहर 03:45 से 22 अप्रैल, प्रातः 05:48
  • 22 अप्रैल 2024 चतुर्थी   प्रातः 05:48 से रात्रि 10:00    

जुलाई में विवाह की 6 तिथियां हैं

  • 9 जुलाई 2024    चतुर्थी  दोपहर 02:28 - शाम 06:56 
  • 11 जुलाई 2024 षष्ठी    दोपहर 01:04 - 12 जुलाई, प्रातः 04:09
  • 12 जुलाई 2024 सप्तमी प्रातः 05:15 - 13 जुलाई, प्रातः 05:32
  • 13 जुलाई 2024   सप्तमी  प्रातः 05:32 - दोपहर 03:05
  • 14 जुलाई 2024 नवमी   रात्रि 10:06 - 15 जुलाई, प्रातः 05:33
  • 15 जुलाई 2024 नवमी   प्रातः 05:33 - 16 जुलाई, मध्य रात्रि 12 :30
Latest and Breaking News on NDTV

नवंबर में विवाह की 11 तिथियां हैं

  • 12 नवंबर 2024   द्वादशी दोपहर 04: 04 - रात्रि 07:10 
  • 13 नवंबर 2024 त्रयोदशी दोपहर 03:26 - रात्रि 09:48  
  • 16 नवंबर 2024   द्वितीया       रात्रि 11:48 - 17 नवंबर प्रातः 06:45
  • 17 नवंबर 2024   तृतीया  प्रातः 06:45 - 18 नवंबर, प्रातः 06:46    
  • 18 नवंबर 2024 तृतीया प्रातः 06:46 - प्रातः 07:56    
  • 22 नवंबर 2024   अष्टमी प्रातः 11:44 - 23 नवंबर, प्रातः 06:50    
  • 23 नवंबर 2024   अष्टमी प्रातः 06:50 - दोपहर 11:42 
  • 25 नवंबर 2024   एकादशी प्रातः 01:01 - 26 नवंबर, प्रातः  06:53  
  • 26 नवंबर 2024   एकादशी प्रातः 06:53 - 27 नवंबर प्रातः 04:35   
  • 28 नवंबर 2024   त्रयोदशी प्रातः 07:36 - 29 नवंबर, प्रातः 06:55   
  • 29 नवंबर 2024   त्रयोदशी प्रातः 06:55 - प्रातः 08:39 

दिसंबर में विवाह की  6 तिथियां हैं

  • 4 दिसंबर 2024    चतुर्थी  शाम 05:15 - 05 दिसंबर, प्रातः 01:02
  • 5 दिसंबर 2024    पंचमी दोपहर 12:49 - शाम 05:26  
  • 9 दिसंबर 2024    नवमी प्रातः 02:56 - 10 दिसंबर, प्रातः 01:06     
  • 10 दिसंबर 2024  दशमी, एकादशी रात्रि 10:03 - 11 दिसंबर, प्रातः 06:13  
  • 14 दिसंबर 2024  पूर्णिमा प्रातः 07:06 - दोपहर 04:58  
  • 15 दिसंबर 2024  पूर्णिमा प्रातः 03:42 -  07:06 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com