Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आस्था से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो सकता है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मार्गदर्शन का पालन कर हम किचन और बेडरूम से लेकर पूजाघर तक को अपने लिए कल्याणकारी बना सकते हैं. विशेष रूप से पूजाघर या घर के मंदिर से संबंधित वास्तु नियमों के पालन से घर में सुख और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर या पूजाघर (Puja Ghar) में क्या नहीं रखना चाहिए.
भाद्रपद अमावस्या के दिन घर ले आएं ये शुभ चीजें, मान्यतानुसार मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
घर के मंदिर का वास्तु शास्त्र | Puja Ghar Vastu Tips
घर में रखा मंदिर या पूजा घर सबसे पवित्र स्थान होता है. यहां घर के सदस्य पूजा व प्रार्थना के जरिए ईश्वर से जुड़ते हैं. इस स्थान से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है. मंदिर या पूजाघर को अच्छे से सजाकर और एकदम स्वच्छ रखना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
घर के मंदिर में भूलकर भी कैंची नहीं रखनी चाहिए. मंदिर में कैंची रखने से वास्तु दोष (Vastu Dosh) उत्पन्न हो सकता है और यह घर के सदस्यों के बीच कलह का कारण बन सकता है. कैंची या अन्य कोई नुकीली चीज नेगेटिव एनर्जी वाली होती है और ऐसी चीजें मंदिर जैसी पवित्र जगह पर रखने के लिए ठीक नहीं होती है. कैंची या सूईं को मंदिर में रखना वर्जित माना जाता है.
प्रेम पर चल सकती है कैंचीघर के मंदिर में कैंची या नुकीली चीजें रखने के कारण परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम पर कैंची चल सकती हैं और कलह शुरु हो सकती है. इसके साथ ही खंडित मूर्ति या फटे हुए चित्र भी मंदिर में नहीं रखने चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं