विज्ञापन

Hast Rekha Shastra: हथेली में कहां होती है राहु रेखा? जानिए व्यक्ति पर कब और क्या होता है प्रभाव

हथेली में दिखने वाली अलग-अलग रेखाओं का अलग मतलब होता है. इसी तरह कई लोग राहु रेखा को अशुभ या संघर्ष का संकेत देने वाली रेखा मानते हैं. आइए जानते हैं इसका व्यक्ति पर क्या प्रभाव होता है.

Hast Rekha Shastra: हथेली में कहां होती है राहु रेखा? जानिए व्यक्ति पर कब और क्या होता है प्रभाव
क्या होता है राहु रेखा का प्रभाव?
Photo Credit: NDTV

Rahu Rekha in Hand: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद अलग-अलग रेखाओं का खास महत्व बताया गया है. इन्हीं में से एक है राहु रेखा, जिसे कई लोग अशुभ या संघर्ष का संकेत देने वाली रेखा मानते हैं. मान्यता है कि ये रेखा व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों, मानसिक तनाव और अचानक होने वाली चुनौतियों की ओर संकेत करती है. हालांकि, इसका प्रभाव रेखा की गहराई, लंबाई और स्थिति पर निर्भर करता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं राहु रेखा हथेली में कहां होती है और व्यक्ति पर इसका प्रभाव क्या होता है. 

हाथ में कहां होती है हस्त रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु का क्षेत्र हथेली के मध्य भाग में माना जाता है. जब इस क्षेत्र से कोई रेखा नकलकर मस्तिष्क रेखा या जीवन रेखा की ओर बढ़ती है, तो उसे राहू रेखा कहा जाता है. ये रेखा छोटी, हल्की या गहरी और लंबी हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रेखा हर किसी के हाथ में अलग-अलग हो सकती है.

राहु रेखा जीवन रेखा को काटे तो क्या होता है संकेत?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर राहु रेखा जीवन रेखा को काटे तो इसका खास मतलब होता है. शास्त्र में माना जाता है कि ये जीवन में आने वाली परेशानी और मुश्किलोंं का संकेत होता है. साथ ही ऐसे व्यक्ति को अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फैसले काफी विचार करने के बाद लेने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Palmistry: हथेली में कहां होती है धन रेखा? हस्तरेखा शास्त्र में जानें इसका क्या है महत्व

राहु रेखा भाग्य रेखा काटे तो क्या है मतलब?

राहु रेखा अगर भाग्य रेखा को काटती है तो इसका भी खास मतलब माना जाता है. हस्त शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति के काम में मुश्किलें आ सकती हैं. मााना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के जीवन और करियर में काफी रुकावटें और मुश्किलें आती हैं. साथ ही ऐसे लोगों को आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसले लेेने चाहिए.

राहु रेखा मस्तिष्क रेखा काटे तो क्या है अर्थ?

राहु रेखा अगर मस्तिष्क रेखा को काट रही है तो इसका मतलब है की जीवन में काफी तनाव आ सकता है. साथ ही हस्त शास्त्र में ऐसे लोगों कोो सलाह दी जाती है कि ओवरथिंकिंग न करें और हर परिस्थिति में शांत रहे.

क्या राहु रेखा हमेशा अशुभ होती है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा जरूरी नहीं है कि राहु रेखा हमेशा अशुभ हो. कई बार राहु रेखाा किसी चुनौतीपूर्ण दौर का संकेत देती है, लेकिन अगर व्यक्ति की भाग्य रेखा, सूर्य रेखा या अन्य शुभ रेखाएं मजबूत हों तो वो कठिन परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकल सकता है.

राहु रेखा के प्रभाव को कम करने के उपाय

1. जरूरतमंदों की मदद करें

गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने वाला उपाय माना जाता है. आप भोजन, वस्त्र या आर्थिक दान कर सकतेे हैं.

2. भगवान शिव की उपासना करें

राहु से संबंधित समस्याओं में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. नियमित रूप से शिव मंत्रों का जाप करना लाभदायक होता है.

3. मां दुर्गा की आराधना करें

मां दुर्गा की पूजा और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने का प्रभावी उपाय माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2026 Date: दिवाली कब है, 8 या 9 नवंबर? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें: हथेली में इन 2 जगहों पर होता है मंगल पर्वत, जानें साहस, धैर्य और बुद्धि से जुड़े संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahu Rekha, Faith News, Hast Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com