ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की बदलती चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है, हाल ही में 12 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी चाल बदलते हुए सूर्य की राशि सिंह में कदम रख दिया है. जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और केतु विराजमान हैं. ऐसे में एक ही राशि में तीन बड़े ग्रहों के मिलन से बेहद खास 'त्रिग्रही योग' तैयार हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग आने वाले 5 दिसंबर तक बना रहेगा.
इस दौरान कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं, खासतौर पर जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन की राह देख रहे थे. आइए जानते हैं कौन सी 3 वो राशियां जिनके लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है.
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहों का ये बदलाव ढेर सारी खुशियां लेकर आया है. इस दौरान आपकी पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे बॉस के सामने आपकी एक अलग और स्ट्रांग पर्सनालिटी बनेगी. अगर आप व्यापार करते हैं, तो हाथ में कोई बड़ी डील लग या सकती है. पिछले कई महीनों से जो काम किसी वजह से अटके हुए थे, अब उनके पूरे होने का समय आ गया है. वहीं, पुराना किया हुआ निवेश या मेहनत अब आपको अच्छा मुनाफा देकर जाएगी, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा.
तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए गुरु, मंगल और केतु का यह साथ किसी चमत्कार की तरह काम करेगा, किस्मत का पूरा साथ मिलने से आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से मनचाहा ऑफर मिल सकता है. विदेश जाकर काम करने का सपना देख रहे युवाओं को भी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के प्रबल संकेत हैं. वहीं, व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा और कहीं से अचानक रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए 5 दिसंबर तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र से लेकर निजी जीवन तक, हर जगह आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. दफ्तर में आपकी स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. सरकारी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. लव लाइफ में चल रही अनबन खत्म होगी और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा साथ ही, परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है.
इसे भी पढ़ें: हथेली पर M या X का निशान है तो समझ लीजिए किस्मत का ताला खुलने वाला है, जानिए कौन देता है असली फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं