क्या मेरी किस्मत के दरवाजे भी दिसंबर के महीने में खुलने वाले हैं, क्या आप भी ये जानना चाहते हैं? शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार यानी बुध का स्थान बहुत खास माना जाता है. बुध हमारी बुद्धि, वाणी, व्यापार और करियर की रफ्तार तय करते हैं. जब भी इनकी चाल बदलती है, तो इसका सीधा असर हम सबकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है.
दिसंबर की शुरुआत में बुध देव अपनी स्थिति बदलते हुए शनि के स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसा माना जाता है, जब बुद्धि के कारक बुध और न्याय के देवता शनि के नक्षत्र का मेल होता है, तो कुछ खास राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं. चलिए जानते हैं कि यह बदलाव किन चार भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकाने वाला है.
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का यह नक्षत्र गोचर बहुत राहत और तरक्की लेकर आ रहा है. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको कोई बड़ा और फायदेमंद प्रस्ताव मिल सकता है. बस किसी भी नए कागज पर साइन करने से पहले पूरी पड़ताल जरूर कर लें. ऑफिस में आपको कुछ नए और दिलचस्प लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दायरा बढ़ेगा. आपकी आर्थिक तंगी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं.
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के जीवन में यह गोचर किसी अच्छे सरप्राइज से कम नहीं है, जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है. आपकी सोचने और समझने की ताकत और क्रिएटिविटी बढ़ेगी, जिससे ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. अगर आप कहीं पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह समय सही साबित हो सकता है। संतान पक्ष से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है.
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन हिम्मत और जोश से भरा रहने वाला है. आपके अंदर एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलेगी, जो लोग लंबे समय से नई नौकरी ढूंढ रहे थे, उनकी तलाश खत्म हो सकती है. मीडिया, राइटिंग, टीचिंग, या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी जैकपॉट जैसा है. भाई-बहनों के साथ हंसी और खुशी वाला समय भी बीतेगा. काम के सिलसिले में छोटी या लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आगे चलकर बहुत फायदेमंद रहेंगी.
मकर राशि:
इस दौरान आपके पास आमदनी के नए और बेहतरीन जरिए बनेंगे, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा. नौकरी करने वालों की किस्मत चमक सकती है, आपको ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी के साथ सैलरी बढ़ने या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. आपका कोई पुराना अटका हुआ प्रोजेक्ट फिर से पटरी पर लौट आएगा. बस एक बात का ध्यान रखें कि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला हड़बड़ी में न लें.
इसे भी पढ़ें: हनुमान जी को आक का पत्ता चढ़ाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया बजरंगबली को कैसे चढ़ाएं ये पत्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं