Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है. मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जा रही है. 9 दिनों तक ममतामयी मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. शास्त्रों में कहा गया है कि मां दुर्गा (Goddess Durga) की पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर दुख दूर हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक, इस बार चैत्र नवरात्रि दो राशि के जातकों की जीवन में खुशियां लेकर आया है. इन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसने वाली है. इन दोनों राशियों (Zodiac Signs) को सफलता मिलने वाली है. आइए जानते हैं कौन हैं कौन-कौन सी राशियां हैं.
नवरात्रि का भोग सोना-चांदी, तांबा या स्टील के बर्तन में न लगाएं, इस पात्र में लगाना होता है शुभ
1. वृषभ राशि :Taurus
वृषभ राशि के जातकों स्वामी शुक्र और आराध्या आदिशक्ति मां दुर्गा हैं. इसलिए चैत्र नवरात्रि का पूरे 9 दिनों तक इस राशि पर मां की विशेष कृपा रहने वाली है. इससे वृषभ राशि वालों के जीवन में हर तरह के सुख का आगमन होता है. हर तरह की समस्याएं, संकट दूर हो जाते हैं. इस नवरात्र उनकी किस्मत का ताला खुलने के संकेत हैं. इन जातकों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नियमित तौर पर पूजा-आरती करनी चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. तुला राशि: Libra
तुला राशि वालों के स्वामी भी दैत्यों के गुरु शुक्र देव और आराध्य मां दुर्गा हैं. अभी शुक्र मेष राशि में विराजमान हैं. मेष राशि में गोचर के दौरान गुरु शुक्र तुला राशि के जीवनसाथी भाव में विराज रहे हैं. इस भाव से रोजाना के कारोबार की गणना भी की जाती है. शुक्र की विशेष कृपा से तुला राशि वालों को चैत्र नवरात्रि में हर तरह का सुख मिलेगा. उनका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा. मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी और सौभाग्य में वृद्धि होगी. इस राशि के जातकों को नवरात्रि के 9 दिन मां की विशेष आराधना करनी चाहिए. इससे मां प्रसन्न होती हैं और जीवन हर तरह की खुशियों से भर देती हैं. हर कार्य में सफलता की भी प्राप्ति होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Chaitra Navratri 2024 | कब कर सकते हैं चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं