कई बार हम यूं ही अपनी हथेली देखते हैं और सोचते हैं कि इन लकीरों का क्या मतलब है. हमारे हाथ की हर छोटी-बड़ी लकीर या आकृति हमारी जिंदगी के कई अनकहे पहलू दिखाती है. खासकर जब हथेली पर अंग्रेजी के अक्षर M या X जैसी आकृति बनती है, तो लोगों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है. ये निशान आपकी सोच, मेहनत, रिश्तों और कामयाबी के बारे में काफी कुछ कह सकते हैं.
हाथ में M बनने का क्या संकेत मिलता है?
जब हथेली की मुख्य रेखाएं, जैसे जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा आपस में इस तरह जुड़ती हैं कि M की आकृति बन जाए, तो इसे काफी खास माना जाता है. हर किसी के हाथ में यह एक जैसा नहीं दिखता. किसी की हथेली पर यह गहरी और साफ लकीरों से बनता है, तो किसी के हाथ में हल्का या कटा-फटा हो सकता है. ऐसा निशान साफ दिखे तो माना जाता है कि इंसान का दिमाग काफी तेज चलता है और वह हालात को जल्दी भांप लेता है. ऐसे लोग दूसरों के जज्बात को आसानी से समझ जाते हैं, इसलिए लोग इनसे जुड़ना पसंद करते हैं. चाहे नौकरी हो या अपना काम, ये दिल से मेहनत करते हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं. रिश्तों के मामले में ये भरोसेमंद माने जाते हैं. एक बार किसी पर विश्वास कर लें या किसी को अपना मान लें, तो निभाने की पूरी कोशिश करते हैं.
X का निशान क्या कहता है?
हथेली पर X का निशान भी काफी चर्चा में रहता है. जिन लोगों के हाथ में यह आकृति साफ दिखती है, उनके बारे में कहा जाता है कि वे भीड़ से अलग चलना चाहते हैं. ऐसे लोग अपनी सोच, अंदाज या काम के तरीके से अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं. अपने काम के दम पर समाज या अपने क्षेत्र में मान सम्मान पाने की संभावना रहती है. ऐसा माना जाता है कि अगर यह निशान गुरु पर्वत के आसपास बने तो इसे ज्यादा सकारात्मक माना जाता है.
आखिर कौन सा निशान ज्यादा लकी है?
M का निशान समझदारी, भावनात्मक जुड़ाव, भरोसे और लगातार मेहनत से मिलने वाली तरक्की की ओर इशारा करता है. वहीं X का निशान अलग पहचान बनाने की चाह और काम से मिलने वाले सम्मान से जुड़ा माना जाता है. आपकी हथेली पर निशान कैसा बना है और आपकी मेहनत किस दिशा में है, असली फर्क इसी से पड़ता है.
इसे भी पढ़ें: शाम के समय भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना घर में बढ़ सकता है कलेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं